Rubina Dilaik ने कैमरे के सामने तोड़ी 'संस्कारी बहू' की इमेज, लोगों ने कहा - तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी
Rubina Dilaik Bold video रुबीना दिलैक ने एक बार से इंटरनेट पर अपनी बोल्डनेस से सनसनी मचा दी है। रुबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Bold video: 'बिग बॉस 14' विनर और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक्टिंग के साथ अपनी बोल्डनेस के लिए भी चर्चा में रहतीं हैं। रुबीना अब तक के करियर में कई हिट टीवी शोज के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकीं हैं। रुबीना एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। इसी बीच रुबीना का एक बोल्ड वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में रुबीना ने 'संस्कारी बहू' की इमेज को भी तोड़ दिया है।
बिकिनी पहन गिराई बिजलियां
रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिकिनी पहन रुबीना 'संस्कारी बहू' की इमेज को भी तोड़ती दिख रहीं हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं की रुबीना ने ब्लू कलर की फ्लोरल बिकिनी पहनी है। बिकिनी पहन कर रुबीना नदी के पानी में आग लगाती दिख रहीं हैं। इस दौरान रुबीना दिलैक पानी में अलग अलग पोज देती दिख रहीं हैं। उनका ये वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर हो रहीं है ट्रोल
रुबीना दिलैक के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका बिकिनी अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। वही उन्हें ट्रोल करते हुए लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी रुबीना। वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है- बहुत गन्दा सीन। एक लिखता है - इनको भी काम की जरुरत है। इस तरह के ऐसे कई और कमेंट्स रुबीना के इस वीडियो पर आ रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।