विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 की रोहित शेट्टी ने दिखाई झलक, दिखा फ्रैक्चर्ड हाथ और गहरे जख्म

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 21 May 2023 12:37 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 पिछले कई दिनों से चर्चा में है। हाल ही में ...और पढ़ें

File Photo of Rohit Shetty. Photo Credit: Instagram
File Photo of Rohit Shetty. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: इंडिया के फेवरेट और मोस्ट फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स के मस्ती भरे वीडियो के साथ ही उनके कुछ और भी बीटीएस वीडियो सामने आ चुके हैं।

शुरू हुई 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग

'खतरों के खिलाड़ी 13' में इस बार 14 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया है। नई थीम और कुछ नए स्टंट्स के साथ हाजिर होने वाले इस शो में अगर कुछ नहीं बदला है, तो वह है होस्ट। इस सीजन को भी बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

कहा हो रही शो की शूटिंग?

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और शुरुआत में ही कुछ स्टंट सीन परफॉर्म करने के दौरान उन्हें चोट लग गई। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''इस साल की शुरुआत कुछ टूटी हड्डियों से की लेकिन अब एक्शन के कुछ रूल्स तोड़ने के लिए तैयार हूं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13। साउथ अफ्रीका में शो की फिल्मिंग शुरू। उम्मीद है कि पिछले सीजन में जो प्यार दिया है, वह आप इस सीजन में भी देंगे।''

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

कब शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 13'?

'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें इन्सटॉलमेंट को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शो मिड जुलाई में शुरू हो सकता है। शो को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

कौन हैं खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स?

इस सीजन में डेजी शाह, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी, नायरा बनर्जी, अजीत तनेजा, रोहित रॉय, सौंदर मौफकीर, शीजान खान, अर्चना गौतम, अंजली आनंद, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स और रश्मित कौर स्टंट करते देखे जाएंगे।