विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anjum Fakih: दरगाह पहुंचीं 'कुंडली भाग्य' की सृष्टि, खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से पहले लिया आशीर्वाद

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 02 May 2023 06:32 PM (GMT+05:30)

Anjum Fakih कुंडली भाग्य सीरियल में सृष्टि का किरदार निभाकर अंजुम फकीह घर-घर में जाना माना नाम बन चुकीं हैं। ...और पढ़ें

File Photo of Anjum Fakih. Photo Credit: Instagram
File Photo of Anjum Fakih. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन इंडस्ट्री का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन कुछ ही महीनों में शुरू होने वाला है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को लेकर अब तक कई कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल तौर पर सामने आ चुके हैं। कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी इस शो का हिस्सा होंगी।

माहिम दरगाह पहुंचीं अंजुम फकीह

एक्ट्रेस को लेकर जब से यह खबर सोशल मीडिया पर आई है कि वह खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं , तब से ही उनके फैंस उन्हें खतरनाक स्टंट से भरे इस शो में देखने के लिए उत्साहित हैं। एड्रेस भी खुद की वर्सेटिलिटी क्वेक्स लोड करने के लिए बेताब हैं। हाल ही में वह माहिम दरगाह पहुंची, जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया।

खतरों से खेलने से पहले दरगाह पहुंची अंजुम फकीह

अंजुम फकीह ने कुंडली भाग्य में सृष्टि का किरदार निभा कर दर्शकों को एंटरटेन किया है। शो में दिखाया गया है कि वह मिडल क्लास फैमिली से हैं, जो कि अपने संस्कारों की पक्की है, और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है। सीरियल में अंजुम फकीह का बोल्ड अंदाज काफी पसंद किया जाता है। अब बारी है यह देखने की कि क्या वह खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट को परफॉर्म कर पाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं कि खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले वह दरगाह में ब्लेसिंग्स लेने आईं हैं।

जाने खतरों के खिलाड़ी 13 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम

खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अंजुम फकीह के अलावा शिव ठाकरे, अंजली आनंद, रुही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम और नायरा बनर्जी का नाम फाइनल कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ चुका है।