Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नकुल मेहता के बेटे सूफी से पहली बार मिले ऋत्विक धनजानी, बोले- 'मुझे प्यार हो गया'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 17 Oct 2021 05:02 PM (IST)

    दोनों ने बेटे के सात महीने का होने पर पहली बार सूफी का चेहरा फैंस को दिखाया था। तभी से सोशल मीडिया यूज़र्स सूफी की क्यूटनेस के दीवाने हो गए थे। अब हाल ही भी टीवी अभिनेता ऋत्विक धनजानी को भी सूफी से पहली बार मिलकर प्यार हो गया है।

    Hero Image
    सूफी मेहता, ऋत्विक धनजानी, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्टर नकुल मेहता काफी चर्चा में बने हुए हैं। नकुल मेहता अपने शो की वजह से तो चर्चा का विषय बने ही हुए हैं। इसके अलावा नकुल मेहता का बेटा भी उन्हें चर्चा में ला रहा है। नकुल मेहता करीब नौ महीने पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने फरवरी के महीने में बेटे सूफी को जन्म दिया था। दोनों ने बेटे के सात महीने का होने पर पहली बार सूफी का चेहरा फैंस को दिखाया था। तभी से सोशल मीडिया यूज़र्स सूफी की क्यूटनेस के दीवाने हो गए थे। अब हाल ही भी टीवी अभिनेता ऋत्विक धनजानी को भी सूफी से पहली बार मिलकर उनसे प्यार हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋत्विक धनजानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऋत्विक कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ऋत्विक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए नकुल मेहता और जानकी पारेख के बेटे सूफी मेहता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋत्विक बेबी सूफी को गोद में उठाए खड़े हैं और उनके साथ खेल रहे हैं। इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Rithvik (Abhay Aangre) (@rithvik_d)

    ऋत्विक ने सूफी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस हफ्ते के मेरे सबसे बड़े हाईलाइट्स में से एक है इस प्यारे से एंजेल बेबी सूफी से मिलना। मुझे प्यार हो गया यारों। बस यही है वो।' ऋत्विक की इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। ऋत्विक के पोस्ट पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता को लकी बता रहे हैं क्यों वो सूफी से मिल पाए। बता दें कि बीते दिन बेबी सूफी अपनी मां जानकी के साथ अपने पिता के शूटिंग सेट पर पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें जानकी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Jankee Parekh Mehta (@jank_ee)