Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rithvik Dhanjani ने आशा नेगी पर लुटाया खूब प्यार, फैंस बोले- बस इसी पल का कब से था इंतजार

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 04:36 PM (IST)

    आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी टेलीविजन के सबसे लवेबल कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों का साल 2020 में निजी कारणों के चलते ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब फैंस के चेहरों पर फिर से बड़ी मुस्कुराहट है क्योंकि ऋत्विक ने हाल ही में आशा के लिए पोस्ट किया।

    Hero Image
    rithvik dhanjani lovely post for ex girlfriend asha negi fans says please patch up. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी टेलीविजन के बेस्ट कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों की मुलाकात एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' सेट पर हुई थी। वही से दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। जहां लोगों को ये लग रहा था कि इन दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचेगा, तो वहीं साल 2020 में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली और अलग हो गए। ऋत्विक और आशा के ब्रेकअप की खबर ने उनके फैंस का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया था। उनके फैंस बार-बार सोशल मीडिया पर दोनों से ये गुजारिश करते थे कि वह साथ आ जाए। अब लगता है कि फैंस की ये मुराद पूरी हो सकती है क्योंकि ऋत्विक धनजानी ने हालिया पोस्ट में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आशा नेगी पर जमकर प्यार लुटाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋत्विक धनजानी ने आशा की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

    दरअसल 23 अगस्त 2022 को आशा नेगी ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया और उनके जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें कई सारे लोगों ने बधाई दी। इस मौके पर आशा नेगी के एक्स बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी ने भी उनके लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आशा नेगी की दो तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो गॉड चाइल्ड'। बप्पा तेरी हर ख्वाहिश हर दिन पूरी करें। तुम में वह जादू है कि तुम जहां भी जाती हो प्यार ही प्यार फैलाती हो। भगवान करे तुम हमेशा ऐसे ही चमकती रहो। ढेर सारा प्यार नेगी'। ऋत्विक के इस पोस्ट पर आशा नेगी ने कमेंट करते हुए उन्हें थैंक यू लिखा'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rithvik D (@rithvik_d)

    तस्वीर देखने के बाद फैंस ने कहा बस इसी का इंतजार था

    ऋत्विक धनजानी के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। ऋत्विक ने आशा ई तस्वीर शेयर कर जिस तरह से प्यार बरसाया उसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस किसी का सबसे ज्यादा इंतजार था। तुम सच में स्वीटहार्ट हो ऋत्विक धनजानी'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरे अश्विक तुम दोनों एक बार फिर से साथ में आ जाओ प्लीज'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों प्लीज शादी कर लो'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बिलकुल परफेक्ट कपल हो प्लीज साथ में आजाओ'। इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 44 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rithvik D (@rithvik_d)

    कुछ दिनों पहले आशा नेगी ने एक इंटरव्यू में की थी ऋत्विक की तारीफ

    आशा नेगी का कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह ऋत्विक से अलग होने के बाद उनके बारे में बात कर रही थीं। आशा नेगी ने बताया कि जब वह इस शहर में अकेली थीं तो ऋत्विक ने उन्हें कैसे संभाला, लाइफ के हर एक मुकाम पर उनका साथ दिया। तो वही ऋत्विक धनजानी ने भी उन्हें और आशा को प्यार देने वालों का तहे दिल से धन्यवाद किया।