यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayan का 'कुंभकर्ण' बन दूरदर्शन पर जीता था जनता का दिल, आज कहां ये एक्टर?
Ramayan Kumbhkaran Actor दूरदर्शन की रामायण के बारे में 37 साल बाद भी खूब चर्चा की जाती है। इस धार्मिक ...और पढ़ें

HighLights
- रामायण टीवी शो से पॉपुलर हुआ था एक्टर
- इस अभिनेता ने निभाया था कुंभकर्ण का रोल
- रावण बनने वाले एक्टर से था खास कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय धार्मिक शो रामायण के बारे में जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। इस माइथोलॉजिक शो की कास्ट काफी कल्ट मानी जाती है। राम और सीता जैसे शो के कई किरदारों का काफी जिक्र देखने को मिलता है।
इस आधार पर आज हम आपको दूरदर्शन की रामायण (Doordarshan Ramayan) में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं। कौन सा वो कलाकार था, जिसने छोटे पर्दे पर ये रोल प्ले कर जनता के दिलों का जीता था। आइए जानते हैं कि आज वह एक्टर कहां और क्या करता है।
ये एक्टर बना था रामायण का कुंभकर्ण
रामानंद सागर (Ramanand Sagar) कुंभकर्ण के किरदार के लिए एक ऐसे शख्स की तलाश कर रहे थे, जो लंबी चौड़ी कद काठी का हो। ऐसे में गुजराती फिल्म अभिनेता नलिन दवे (Nalin Dave) के रूप में उनकी ये तलाश पूरी हुई थी। जी हां नलिन ही वो कलाकार थे, जिन्होंने 80 के दशक की दूरदर्शन की रामायण में कुंभकर्ण की भूमिका निभाई थी।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
यह भी पढ़ें- Ramanand Sagar की रामायण में देसी जुगाड़ से दिखाए गए थे बादल, अगरबत्ती के धुएं का भी हुआ था इस्तेमाल
नलिन दवे मूलरूप से गुजरात के रहने वाले थे और एक्टिंग में उनको पहला ब्रेक भद्र तारा वाहेता पानी गुजराती फिल्म से मिला था। उस समय वह महज 26 साल के थे। लंबे समय तक उन्होंने बतौर थिएटर्स अपने अभिनय का करिश्मा दिखाया और कई फिल्मों में काम किया।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- फेसबुक
लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता रामानंद सागर की रामायण में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने से मिली थी। गुजराती मूवीज के अलावा नलिन साहब ने कई हिंदी फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। उन फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-
-
नाग देवता
-
सती नाग कन्या
-
हमारी जंग
-
पाप की सजा
मालूम हो कि नलिन दवे रामायण टीवी सीरियल में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंंद त्रिवेदी के खास दोस्त थे। कहा ये भी जाता है कि अरविंद की सिफारिश पर ही नलिन को रामानंद सागर के साथ काम करने का मौका मिला था।
कहां हैं नलिन दवे
पुराने कलाकारों के बारे में जानने के लिए सिनेप्रेमी काफी उत्साहित रहते हैं कि वह अब कहां हैं और क्या कर रहे है। रामायण शो में कुंभकर्ण बनने वाले नलिन दवे के बारे में चर्चा करें तो बड़े अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है कि दूरदर्शन की रामायण के दो साल बाद ही नलिन का देहांत हो गया था और 1990 में वह इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले गए थे।
