विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan की शूटिंग के दौरान माफी क्यों मांगते थे रावण बने अरविंद त्रिवेदी? वजह जानकार लगेगा झटका

Published: Tue, 12 Aug 2025 11:42 AM (IST)

रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने निभाया था। रावण की भूमिका निभाने के ...और पढ़ें

रामायण के रावण क्यों मांगते थे माफी (Photo Credit- Jagran)
रामायण के रावण क्यों मांगते थे माफी (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. रामायण के रावण बने थे अरविंद त्रिवेदी
  2. शूटिंग से पहले इस वजह से मांगते थे माफी
  3. रावण बनकर शूटिंग के लिए रखते थे व्रत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक सीरियल देखने के शौकीनों के बीच आज भी रामानंद सागर की रामायण का जिक्र चलता है। इस धारावाहिक से जुड़े किस्से आज भी खूब चलते हैं। रामायण में राम और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को लोग असल में भगवान मानने लगे थे। इसकी दीवानगी का ही यही क्रेज है कि आज के फिल्म निर्माता श्रीराम की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं।

रामायण में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। उनके काम को खूब सराहा गया। उनके किरदार की शूटिंग से जुड़ी कई रोचक बात है, जिन्हें जानकर लोगों को झटका लगता है। यहां एक ऐसे किस्से की बात कर रहे हैं कि वह आखिर रामायण की शूटिंग के बाद माफी क्यों और किससे मांगते थे?

रामायण की शूटिंग के दौरान व्रत रखते थे अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में रावण का रोल दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था और इसमें उनके काम को लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। लेकिन बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि अभिनेता रावण की भूमिका निभाने के लिए धार्मिक नियमों का पालण करते थे।

Photo Credit- IMDb

यह भी पढ़ें- Ramayan: जब बिना तकनीक के उड़ गए हनुमान! रामायण की शूटिंग का अनसुना राज

रिपोर्ट्स की मानें तो अरविंद त्रिवेदी रावण के किरदार की शूटिंग के दिन व्रत रखते थे। वह पूरे दिन शूटिंग के दौरान व्रत रखते थे और शाम को घर जाकर व्रत खोलते थे।

शूटिंग से पहले भगवान राम से मांगते थे माफी

रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में भगवान राम के भक्त थे। इतना ही नहीं, वह रावण की भूमिका निभाने से पहले रोजाना भगवान राम की आरती उतारकर उनसे माफी मांगते थे। बता दें कि ये माफी अभिनेता उन अपमानजनक शब्दों के लिए मांगते थे, जो शूट के दौरान उन्हें भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को बोलने पड़ते थे।

Photo Credit- IMDb

अरविंद त्रिवेदी ने भले ही रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया हो, लेकिन लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। इस सीरियल को पसंद करने वाले हमेशा उनके अभिनय की तारीफ करते हैं। लॉकडाउन के दौरान सीरियल को दोबारा दिखाने के दौरान भी लोगों ने रामायण को भरपूर प्यार दिया।

यह भी पढ़ें- Ramayan में नहीं थी विशाल सेना, रामानंद सागर ने इस जुगाड़ से दिखाया था रावण वध