Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने खोली बॉलीवुड की पोल, हीरोइन की उम्र ज्यादा हो तो हीरो को करना पड़ता था यह काम

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 09 Dec 2021 08:01 AM (IST)

    सुनील लहरी की उम्र काजल से तीन साल कम है। काजल किरन ने 1977 में हम किसी से कम नहीं फिल्म से डेब्यू किया था और 80 के आखिरी सालों तक सक्रिय रही थीं। उनकी आखिरी फिल्म आखिरी संघर्ष है जो रिटायरमेंट के बाद 1997 में रिलीज हुई थी।

    Hero Image
    Sunil Lahri as Lakshman in Ramayan. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे कलाकार सुनील लहरी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए दिलचस्प बातें शेयर करते हैं। अपने जीवन के अनुभवों से लेकर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम करने तक की बातें बताते हैं। तस्वीरें भी शेयर करते हैं। सुनील के यूजर्स उनके इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं और उनकी पोस्ट्स पर ढेरों कमेंट करते हैं। अब सुनील ने एक मजेदार तथ्य साझा किया है, जो हिंदी सिनेमा में काफी पुराना है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, फिल्म में जब किसी ऐसे एक्टर के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी बनायी जाती थी, जो उम्र में छोटा हो तो उसे मुंछ लगा दी जाती थी, ताकि उम्र का फासला कम हो जाए या खत्म हो जाए। उस वक्त सिनेमा तकनीकी रूप से उतना उन्नत नहीं था तो सारा खेल मेकअप से ही किया जाता था। आज तो वीएफएक्स के जरिए कुछ भी सम्भव है। सुनील ने इस तथ्य को एक तस्वीर के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा- यह भी एक अजीब चलन था और है, अगर आप अपने से बड़ी उम्र के एक्टर के साथ काम कर रहे हैं तो मूंछ रखकर जोड़ी बनायी जाती रही है। अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस काजल किरन के साथ पुरानी पिक्चर। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

    बता दें, सुनील लहरी की उम्र काजल से तीन साल कम है। काजल किरन ने 1977 में हम किसी से कम नहीं फिल्म से डेब्यू किया था और 80 के आखिरी सालों तक सक्रिय रही थीं। उनकी आखिरी फिल्म आखिरी संघर्ष है, जो रिटायरमेंट के बाद 1997 में रिलीज हुई थी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

    अस्सी के दशक में पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामायण ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। पिछले साल पहला लॉकडाउन लगने के दौरान रामायण का दोबारा प्रसारण किया गया था, जिसे रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली थी। इस प्रसारण के बाद रामायण के सभी मुख्य कलाकार एक बार फिर चर्चा में आ गये थे और उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ था।