Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ramayan का 'अंगद' बनकर जीता फैंस का दिल, अब छोटे से रोल के लिए तरस रहा है ये एक्टर?

    Updated: Sun, 18 May 2025 06:44 PM (IST)

    निर्देशक रामानंद सागर का लोकप्रिय माइथोलॉजिकल टीवी शो रामायण (Ramayan) को भला कौन भूल सकता है। इस धारावाहिक में अंगद की भूमिका एक्टर बशीर खान ने निभाई थी जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि रामायण का अंगद अब काम के लिए तरस रहा है।

    Hero Image
    रामायण में बना था अंगद (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे यादगार माइथोलॉजिकल शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें निर्देशक रामानंद सागर की रामायण की नाम सबसे ऊपर रहता है। रिलीज के करीब 3 दशक बाद भी टीवी की इस रामायण की चर्चा की जाती है। इसके अलावा इसकी स्टार कास्ट के बारे में जानने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई रहती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच हम आपको रामायण में बाली पुत्र अंगद की भूमिका निभाने वाले एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज वह क्या कर रहे हैं और किस तरह से अपने एक्टिंग करियर को कैरी ऑन किए हुए या नहीं। 

    रामायण में अंगद बना था ये कलाकार

    रामानंद सागर की रामायण न सिर्फ एक सफल माइथोलॉजिकल शो ही नहीं बल्कि कल्ट स्टार कास्ट की वजह से याद की जाती है। राम, सीता और रावण के अलावा रामायण में अन्य कई प्रमुख किरदार भी रहे, जिनमें अंगद का नाम शामिल होता है। अंगद की भूमिका को मुस्लिम एक्टर बशीर खान ने निभाया। बाली पुत्र अंगद के रोल में बशीर ने अपने दमदार अभिनय की छाप उस वक्त कुछ ऐसी छोड़ी कि उसके बारे में आज भी जिक्र होता है।

    ये भी पढ़ें- Ramayan में कौन बना था 'जामवंत', बुलंद आवाज वाला ये एक्टर अब कहां है?

     

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    बशीर को सबसे अधिक लोकप्रियता रामायण का अंगद बनकर ही मिली थी। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य माइथोलॉजिकल शो में भी काम किया, जिनमें महाभारत और जय श्री कृष्णा जैसे धारावाहिक शामिल हैं। इसके अलावा वह फिल्मों में नजर आए। 

    मौजूदा समय में देखा जाए तो इंटरनेट पर बशीर खान को लेकर कोई ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वह अब भी बतौर एक्टर एक्टिव हैं और काम की तलाश में लगे रहते हैं। लेकिन उनको अब उस तरह से ब्रेक नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, जागरण इस तथ्य के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। 

    इस शो से की थी शुरुआत

    बशीर खान ने बतौर एक्टर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रामानंद के फेमस शो विक्रम-बेताल के जरिए की थी। हालांकि, जो फेम उनको रामायण से मिला, वो अन्य किसी शो या फिल्म से नहीं मिल सका। टीवी सीरियल रामायण में उनके दमदार अभिनय को देखकर ये कहा जा सकता है कि अपने दौर में वह वास्तविक एक उम्दा अभिनेता रहे। 

    ये भी पढ़ें- Ramayan में किसने निभाया था 'सुग्रीव' का किरदार, अब कहां और क्या कर रहे हैं ये एक्टर?