विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan में किसने निभाया था 'सुग्रीव' का किरदार, अब कहां और क्या कर रहे हैं ये एक्टर?

Published: Thu, 15 May 2025 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 15 May 2025 07:14 PM (IST)

Ramayan Cast निर्देशक रामानंद सागर की रामायण फैंस की फेवरेट मानी जाती है। इसकी स्टार कास्ट को लेकर समय-समय पर ...और पढ़ें

रामायण में सुग्रीव बना था ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
रामायण में सुग्रीव बना था ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. खूब लोकप्रिय रही रामानंद सागर की रामायण
  2. इस एक्टर ने निभाया था सुग्रीव का किरदार
  3. आज कल कहां हैं रामायण का सु्ग्रीव

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय-समय पर मनोरंजन जगत में माइथोलॉजिकल शो और फिल्मों का निर्माण किया जाता रहा है। लेकिन दूरदर्शन पर रामानंदर सागर के जरिए 80 के दशक में बनाई गई रामायण आज भी फैंस को दिलों में बसती है। इस रामायण की कास्ट को लेकर भी खूब चर्चा होती हैं। खासतौर पर भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और रावण के रोल में दिखने वाले अरविंद त्रिवेदी जैसे कई कलाकार इसका हिस्सा बने रहतें हैं। 

आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीवी की रामायण में सुग्रीव की भूमिका को निभाया था। आइए इस लेख में जानते हैं वह कौन से अभिनेता थे और उनका क्या नाम था। 

इस एक्टर ने निभाया था सुग्रीव

रामानंद सागर की रामायण की कास्ट अपने आप में बेहद खास रही। इसका हर एक किरदार आज के दौर में मिसाल का काम करता है। सभी कलाकारों मे बड़ी सादगी के साथ अपनी-अपनी भूमिका के साथ न्याय किया। लेकिन वानरराज सुग्रीव के रोल में दिखने वाले एक्टर श्याम सुंदर कलानी की बात ही कुछ और थी। 

ये भी पढ़ें- CID या Bigg Boss नहीं, इस शो को मिला था सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल का टैग, आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

लॉकडाउन के दौरान 29 मार्च 2020 को श्माम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसकी जानकारी अभिनेता अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। रामायण में सुग्रीव का किरदार काफी अहम रहा और अपने दमदार अभिनय से श्याम सुंदर ने उसे अमर कर दिया। 

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

देहांत से पहले श्याम हरियाणा के पंचकूला के कालका में मौजूदा हाउस बोर्डिंग कॉलोनी में निवास करते थे। उनका एक्टिंग करियर काफी शानदार चला था। रामायण के अलावा श्याम सुंदर कालीन ने कई फिल्मों में भी काम किया था। हालांकि, वक्त बीतने के वह लाइमलाइट से दूर हो गए।

कैसे मिला था सुग्रीव का रोल

लेहरो रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस बात की जानकारी दी थी कि मेकर्स के सामने सुग्रीव का किरदार तलाशना एक बड़ी चुनौती के समान हो गया था। एक बार गुजरात के उमरगांव के निकट जंगल में देर रात रामायण की शूटिंग चल रही थी, तभी वहां एक लंबा चौड़ा व्यक्ति आकर मेरे पिताजी  के पैरों में गिरकर बोला की मैं आपका सुग्रीव हूं, कृप्या मुझे ये रोल दे दें। इस तरह से श्याम सुंदर कालानी रामायण का हिस्सा बने। 

ये भी पढ़ें- कभी टीवी की Ramayan में 'उर्मिला' बनी थीं ये एक्ट्रेस, आज हो गईं हैं इतनी ग्लैमरस, पहचानना होगा मुश्किल