दो लड़कियों के बीच खड़ी इस एक्ट्रेस को क्या पहचाना आपने? धार्मिक शो में काम करने के बाद लोग छूने लगे थे पैर
आपको बता दें कि फैंस के बीच एक जानी मानी अभिनेत्री की थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अपने पूरी परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट में दिखने वाली बच्ची को आज लोग मां का दर्जा देते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ramayan Fame Sita Aka Dipika Chikhlia Throwback Photo: अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स अपनी थ्रोबैक और अनसीन तस्वीरें पोस्ट कर फैंस से सवाल करते हैं कि क्या आपने उन्हें पहचाना। ऐसे में कई बार या तो फैंस झट से अपने चहेते स्टार को पहचान जाते हैं तो कई ये उनके लिए बड़ा चैलेंज बन जाता है। इसी क्रम में एक और एक्ट्रेस ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में उसे देखकर यकीन मानिए आप उसे पहचान नहीं पाएंगे। इस तस्वीर में दिखने वाली एक्ट्रेस को आज लोग भगवान का दर्जा देते हैं यही नहीं कई बार जब वो पब्लिक प्लेस पर होती हैं तो लोग उनके पैर तक छूने लगते हैं। शायद आपको अंदाजा हो गया होगा कि हम किसकी बात कर रहे हैं। अगर नहीं तो चलिए बताते हैं हम आपको...
तस्वीर में दिखने वाली बच्ची है रामायण की सीता
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दीपिका की पूरी फैमिली नजर आ रही हैं। उनके मम्मी पापा और खुद एक्ट्रेस भी इस फोटो में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने फैंस से सवाल किया है। दीपिका ने लिखा, 'यादें.., क्या कोई अंदाजा लगा सकता है इसमें मेरे मम्मी और पापा कौन हैं?'
फैंस कर रहे तस्वीर पर लगातार कमेंट्स
दीपिका चिखलिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फैंस उनके मम्मी पापा को तो नहीं, लेकिन एक्ट्रेस को जरूर पहचान में लगे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये बीच वाली बच्ची आप हैं।' एक ने लिखा, 'आपने आंखें क्यों बंद की...।' वहीं कई फैंस जो उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं तो वो सवाल पूछते हुए लिख रहे हैं कि आप कहां हो मां इसमें। अब तक दीपिका की इस तस्वीर पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।