Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'रामायण' में शिव-वाल्मीकि का किरदार निभाने वाला ये एक्टर आज जी रहा है गुमनामी की जिंदगी

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Apr 2020 12:49 PM (IST)

    इन दिनों टीवी सीरियल रामायण की खुमारी फैन्स क सिर चढ़कर बोल रही है। वहीं अब सोशल मीडिया की मदद से इस शो का हिस्सा रहे कलाकार ढूंढ-ढूंढ के निकाल रहे हैं।

    'रामायण' में शिव-वाल्मीकि का किरदार निभाने वाला ये एक्टर आज जी रहा है गुमनामी की जिंदगी

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में बोर रहे हैं। ऐसे में लोगों का मनोरंजन करने के लिए कई पुराने टीवी सीरियल को एक बार फिर से शुरू किया गया है। जो न ​सिर्फ मनोरंजन बल्कि लोगों की पुरानी यादों को भी ताजा कर रहा हैं। लेकिन इन दिनों टीवी सीरियल 'रामायण' की खुमारी फैन्स क सिर चढ़कर बोल रही है। वहीं अब सोशल मीडिया की मदद से इस शो का हिस्सा रहे कलाकार ढूंढ-ढूंढ के निकाल रहे हैं। इसके साथ ही लोग भी  इस सीरियल से जुड़े कलाकारों के बारे में चर्चा कर रहे हैं कि वह अभी कहां हैं, क्या कर रहे हैं? जैसे सवालों का जवाब भी ढूंढ़ा जा रहा है। इसी बीच 'रामायण' का एक अहम किरदार विजय कविश की कहानी भी सामने निकल कर आई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, हम बात कर रहे हैंं 'रामायण' में शिव का किरदार निभाने वाले ​एक्टर विजय कविश की। विजय कविश ने रामानंद सागर कृत 'रामायण' में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका भगवान शिव की निभाई है। हाल ही में जब लंका पर चढ़ाई करने के लिए भागवान राम को 'राम सेतु' बनाना पड़ा था तभी भगवान राम अपने आराध्य भगवान शिव की पूर्जा अर्चना करते दिखाई देते हैं। 

    बस यही यं शुरू हो जाती महादेव यानी विजय कविश की तलाश। दरअसल रामानंद सागर ने 'रामायण' में कई एक्टर्स को कई अगल-अलग रोल के लिए अभिनय कराया था। वहीं कविश से भगवान शिव के अलावा महर्षि वाल्मीकि ‍‍‍‍का अभिनय भी कराया गया था। 

    कविश ने 'रामायण' से पहले भी काफी काम किया था। मुंबई में जन्मे कविश के पिता डायलॉग राइटर थे। ऐसे में इंडस्ट्री में आना उनके लिए आसान था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल 'इधर उधर' से की थी।

    आपको बता दें कि कविश ने 'रामायण' के अलावा, 'विक्रम बेताल', 'श्रीकृष्‍णा' के  साथ 'अरमान', 'फूल', 'सलमा' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन अभी वह पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर हो चुके हैं।