Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha Pyara Pyara को हुए 11 वर्ष पूरे, नकुल मेहता ने नितेश पांडे को किया याद
Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha Pyara Pyara प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में नकुल मेहता ने अहम भूमिका निभाई थी। अब इस शो को 11 वर्ष पूरे हो गए है। इस पर अभिनेता ने अपने खास दोस्त नितेश पांडे को भी याद किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha Pyara Pyara: प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा को 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। अब इस शो में अहम भूमिका निभाने वाले नकुल मेहता ने अपने दोस्त नितेश पांडे को याद किया है। गौरतलब है कि नितेश पांडे का कुछ समय पहले निधन हो गया है।
नकुल मेहता का डेब्यू शो कौन-सा था?
नकुल मेहता टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल जर्नी लोकप्रिय धारावाहिक प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से शुरू की थी। इसमें उन्होंने आदित्य कुमार की अहम भूमिका निभाई थी। इसमें उनके अलावा दिशा परमार की अहम भूमिका थी। उन्होंने इस शो में पंखुड़ी गुप्ता की भूमिका निभाई थी।
प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा शो को कितने वर्ष पूरे हो गए हैं?
नकुल मेहता दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। इसके बाद, उन्हें काफी ख्याति मिली। आज 18 जून को इस शो को 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। अब अभिनेता ने अपने फैंस और फॉलोअर्स का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने नितेश पांडे को भी याद किया है और उनके लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
नितेश पांडे का कब निधन हो गया था?
नितेश पांडे का 23 मई 2023 को निधन हो गया था। इस शो में उन्होंने नकुल के पिता की भूमिका निभाई थी। प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा के बारे में पोस्ट शेयर करते हुए नकुल मेहता ने लिखा है,
"क्या किसी ने बताया कि प्यार का दर्द है को 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह मेरा भारतीय टेलीविजन के लिए पहला शो था। यह हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। मैं इस शो के माध्यम से कई लोगों से मिला और जुड़ा हूं। मैं नितेश पांडे को भी मिस कर रहा हूं। प्यार का दर्द है.. क्या आप स्कूल में थे, जब आपने इसे देखा था? इस बारे में बताएं।"
नकुल मेहता अब क्या बड़े अच्छे लगते हैं 3 में नजर आ रहे हैं?
प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा की सफलता के बाद नकुल मेहता ने इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 6 होस्ट किया था। इसके बाद वह इश्कबाज में नजर आए थे। इसके बाद, उन्होंने दिल बोले ओबेरॉय में भी काम किया था। अब वह बड़े अच्छे लगते हैं 3 में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो की शूटिंग शुरू हुई है। इसमें उनके अलावा दिशा परमार की अहम भूमिका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।