Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी स्टार प्रियंका चोपड़ा बनी दुनिया की आठवीं सबसे कमाऊ एक्ट्रेस

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Fri, 29 Sep 2017 12:34 PM (IST)

    इस लिस्ट में सोफिया वर्गारा पहले पायदान पर हैं जिनकी कुल कमाई 271 करोड़ रूपये है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    टीवी स्टार प्रियंका चोपड़ा बनी दुनिया की आठवीं सबसे कमाऊ एक्ट्रेस

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शीर्षक देख कर अंदाज़ किसी और प्रियंका चोपड़ा के बारे में मत लगा लीजियेगा। ये वहीं प्रियंका चोपड़ा हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक झंडे गाड़ रखे हैं।

    दरअसल फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की एक लिस्ट जारी की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम आठवां है। टीवी इसलिए क्योंकि अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दो सीज़न में काम कर प्रियंका दुनिया भर में मशहूर हो चुकी हैं। एक जून 2016 से एक जून 2017 तक के बीच की अवधि को लेकर जारी की गई लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कुल कमाई 65 करोड़ रूपये आंकी गई है। प्रियंका इस लिस्ट में दूसरी बार आई हैं। पिछले साल की अवधि में उनकी कमाई 71. 5 करोड़ रूपये थी। इस लिस्ट में सोफिया वर्गारा पहले पायदान पर हैं जिनकी कुल कमाई 271 करोड़ रूपये है। टीवी शो बिग बैंग थ्योरी की स्टार काले कुआको 170 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे और मिंडी प्रोजेक्ट की एलेन पोम्पेओ 85 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:तो क्या ऐसे ठगी करेंगे अमिताभ बच्चन, तस्वीर देखिये

     

    प्रियंका ने हॉलीवुड में अब तक बेवॉच फिल्म की और जल्द ही वो दो और हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आएंगी। प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद से उन्होंने बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं की है।