Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary: 'चाहे गेम खेलो, टास्क न करो यह सब मैटर नहीं करता' हार के बाद प्रियंका ने कसा तंज

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 11:39 AM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 के विनर की ट्रॉफी जीतते-जीतते रह गईं। उन्होंने अपनी हार के बाद कई इंटरव्यू दिए और बिग बॉस और अपनी जर्नी पर खुल कर मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

    Hero Image
    File Photo of Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priynaka Chahar Choudhary on Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 से प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की हार उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका लेकर आई है। जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी, उसे विनर की रेस से बाहर कर देने पर फैंस ने मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं, शो से बाहर आने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने कई मीडिया इंटरव्यू दिए हैं। उन्होंने हार और बिग बॉस मेकर्स को लेकर अपनी बात रखी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमसी स्टैन और मेकर्स पर कही यह बात

    प्रियंका ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद मीडिया में कई इंटरव्यू दिए हैं। बॉलीवुड स्पाई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने शो से बाहर आने के बाद पैपराजी के कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें हारने का गम नहीं है। 'एमसी स्टैन अच्छा लड़का है। उसकी अलग ही पर्सनालिटी है और बिग बॉस पर्सनालिटी का गेम है। उसमें आप गेम खेलो, चाहे टास्क अच्छे से न करो, शतरंज की बाजी खेलो वो मैटर नहीं करता। कहीं न कहीं एमसी स्टैन ने दुनिया से कनेक्शन बना लिया होगा तभी बिग बॉस की ट्रॉफी आज उसके हाथ में है।'

    बिग बॉस सबसे फेयर

    बिग बॉस पर शुरू से बायस्ड होने का आरोप लगता रहा है। जब इस बारे में प्रियंका से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'बिग बॉस सबसे ज्यादा फेयर है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि बिग बॉस बास बायस्ड थे। मंडली की तरफ वैसे भी लोग ज्यादा थे।'

    प्रियंका की हार पर सेलेब्स ने किया रिएक्ट

    कई सेलेब्स थे जो प्रियंका के सपोर्ट में शुरू से बात कर रहे थे। इसमें देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने कई दिनों पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि प्रियंका ही जीतेंगी। अब रिजल्ट के बाद उन्होंने मेकर्स पर तंज कसा है। देवोलीना ने ट्वीट किया, 'खेलते खेलते खेल गए @BiggBoss #BiggBoss। जय राम जी की।'

    काम्या पंजाबी ने प्रियंका चौधरी के गेम प्लान की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary: हारकर भी प्रियंका निकली बाजीगर, 25 लाख इनाम के साथ हाथ लगी सलमान खान की बड़ी फिल्म!

    यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office Day 19: पठान की सुनामी में ढेर हुई बड़ी फिल्म, 19 दिनों में छापे इतने करोड़