प्रतीक सहजपाल से शादी करना चाहती हैं निक्की तंबोली, भारती सिंह से जाहिर की दिल की बात
निक्की तंबोली प्रतीक सहजपाल को हमेशा से पसंद करती रहती हैं। वह कई मौकों पर उनके लिए अपनी फीलिंग जाहिर करती रहती हैं। निक्की तंबोली ने प्रतीक सहजपाल के सामने भारती सिंह से एक्टर के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की है।

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने एक बार फिर से सबके सामने बिग बॉस 15 के एक्स कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को शादी करने की इच्छा जाहिर की है। जिसके बाद अभिनेता ने हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी है। दरअसल हाल ही में निक्की तंबोली और प्रतीक सहजपाल कलर्स टीवी के कॉमेडी रियलिटी शो द खतरा खतरा शो में पहुंचे।
इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ होस्ट कर रही हैं। शो में इन दोनों ने निक्की तंबोली और प्रतीक सहजपाल को कई मजेदार टास्क भी कराए हैं। निक्की तंबोली ने द खतरा खतरा शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह प्रतीक सहपाल से शादी करने की इच्छा जाहिर करती दिखाई दे रही हैं। निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। निक्की तंबोली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह खतरा खतरा शो में प्रतीक सहजपाल के साथ टास्क करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनका और निक्की तंबोली का पूरा चेहरा केक में लिपटा दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में प्रतीक निक्की को गले लगाते हैं। इसके बाद भारती सिंह निक्की तंबोली से पूछती हैं कि क्या वह प्रतीक के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। इस पर अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं शादी करना चाहूंगी।' निक्की तंबोली के यह बात सुनने के बाद प्रतीक सहजपाल ब्लश करने लगते हैं। वहीं भारती सिंह के कहने पर वह निक्की तंबोली को घूटने पर बैठकर रोज भी देते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते निक्की तंबोली ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये है रिलेशनशिप गोल ! प्रतीक ने निक्की तंबोली को किया प्रपोज।' सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली और प्रतीक सहजपाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।