Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bigg Boss की इस हसीना को कहा गया 'एडल्ट स्टार', भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं- 'यह महिलाओं की बेइज्जती है...'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 07:47 PM (IST)

    Nikki Tamboli On Trolls बिग बॉस फेम निक्की तंबोली अपनी हसीन अदाओं के चलते आए दिन सोशल मीडिया पर बिजलियां गिराती रहती हैं। तारीफ के साथ कई बार निक्की को बुरी तरह ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को ट्रोल्स ने एडल्ट स्टार तक कह दिया जिसके बाद एक्ट्रेस भड़क गईं। अब उन्होंने अपना गुस्सा निकाला है।

    Hero Image
    Bigg Boss की इस एक्ट्रेस का ट्रोल्स पर फूटा गुस्सा। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Nikki Tamboli On Trolls: निक्की तंबोली कई साउथ सिनेमा की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस सीजन 13' से मिली। इस शो में निक्की सबसे तेजतर्रार कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, जो फिनाले तक पहुंची थीं। हालांकि, ट्रॉफी से चूक गई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खैर, ट्रॉफी से भले ही निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) चूक गईं, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी से लाखों दिलों को जीता। वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज के चलते हर वक्त लाइमलाइट में बनी रहती हैं। यूं तो निक्की की खूबसूरत अदाओं पर उनके चाहने वाले अपना दिल हार बैठते हैं, लेकिन कभी-कभार एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर दिया जाता है।

    ट्रोलिंग पर छलका निक्की तंबोली का दर्द

    हाल ही में, निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर काफी नफरत भरे कमेंट्स आये। इसे देख वह परेशान हो गईं। निक्की ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा- 

    "आप मुझे कुछ भी कह सकते हैं और यह मुझे किसी भी तरह से हिला नहीं सकता है। मैं उन लोगों से अपने काम के लिए वेलिडेशन मांगने नहीं आई हूं, जिनका काम सिर्फ दूसरों को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना है। मेरी या किसी और की तुलना एक एडल्ट फिल्म स्टार से करना उन महिलाओं का अपमान है।"

    एडल्ट स्टार पर कमेंट करने पर भड़कीं निक्की

    निक्की तंबोली ने आगे बताया कि एडल्ट फिल्म स्टार को भी सम्मान का हक है। बकौल एक्ट्रेस,

    "बिना किसी वजह के एक महिला का दूसरी महिला का नाम लेकर अपमानित क्यों किया जाए? क्या ये वही भयानक व्यक्ति नहीं हैं, जो अपनी कामुक आंखों से इसी तरह की एडल्ट फिल्में देखते हैं? यहां तक कि एक एडल्ट फिल्म स्टार भी मानवीय स्तर पर सम्मान का हकदार है।"

    निक्की ने आगे कहा कि वह इन ट्रोलिंग्स से अफेक्टेड नहीं होती हैं। वह खुद को नेगेटिविटी से दूर रखती हैं। निक्की तंबोली को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।