Nia Sharma के इस वीडियो ने एक बार फिर लगाई इंटनेर पर आग, बोल्डनेस देख फैंस हुए दीवाने
हाल ही में निया का नया म्यूजिक अलबम तुम बेवफा हो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस अलबम में निया टीवी एक्टर और एंकर अर्जुन बिजलानी के साथ नजर आईं थीं। दोनों का ये सॉन्ग काफी इमोशनल है। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। 'जमाई राजा 2.0' फेम निया शर्मा की आए दिन नई तस्वीर और वीडियोज इंटनेट पर छाए रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच निया शर्मा एक नया वीडियो सेाशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निया एक बार फिर से अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को निया की कई बोल्ड तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। इस वीडियो में कहीं निया कार के अंदर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं तो कहीं कार के पास खड़ी होकर। लेकिन खास बात ये है कि उनकी हर फोटो में अलग अलग गाड़ियां दिख रही हैं। इस वीडियो के अबतक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें इससे पहले निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में निया पर्पल कलर का हॉट नाइट गाउन पहन कर बेड पर लेटी नजर आ रहीं थीं। वहीं वीडियो में उनके हॉट एक्सप्रेशन ने उनके फैंस को खूब दीवाना बनाया था। इस वीडियो के साथ निया ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वह काफी थकी नजर आ रही हैं। निया के इन पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद किया गया था।
आपको बता दें कि हाल ही में निया का नया म्यूजिक अलबम 'तुम बेवफा हो' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस अलबम में निया टीवी एक्टर और एंकर अर्जुन बिजलानी के साथ नजर आईं थीं। दोनों का ये सॉन्ग काफी इमोशनल है। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।