Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Breakup: नेहा सरगम और नील भट्ट हुए अलग

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2016 11:37 AM (IST)

    दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टेंडिंग थी, लेकिन कुछ वक्त से दोनों में आपसी मतभेद बहुत अधिक बढ़ गये थे। इस वजह से दोनों ने निर्णय लिया कि दोनों अब अलग हो जाय ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। टीवी की दुनिया में भी इन दिनों कपल्स के ब्रेकअप्स की खबरें लगातार आ रही हैं। हाल ही में वाहबिज और विवियन डिसेना के अलग होने की खबर आयी थी।

    अब नयी खबर यह है, कि नील भट्ट और नेहा सरगम जो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों ने भी अपना अलग रास्ता इख्तियार कर लिया है। दोनों की मुलाकात 'रामायण' के सेट पर हुई थी, लेकिन अब दोनों जुदा हो गये हैं। खबर है कि दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टेंडिंग थी, लेकिन कुछ वक्त से दोनों में आपसी मतभेद बहुत अधिक बढ़ गये थे। इस वजह से दोनों ने निर्णय लिया कि दोनों अब अलग हो जायेंगे। नेहा ने 'पुनर्विवाह', 'डोली अरमानों की' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज में काम किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे भी पढ़ें: अपनी मुंहबोली बहन की शादी में जुटे प्रिंस नरूला

    नील ने 'दीया और बाती हम' में काम किया है। नेहा ने इस बारे में कोई भी बातचीत करने से मना कर दिया है। वहीं नील ने भी अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की है।