Neha Pendse Wedding Photos: अपनी शादी में नेहा ने जमकर किया डांस, देखें तस्वीरें और वीडियो
Neha Pendse Wedding Photos फेमस टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने शादी कर ली है। नेहा ने 5 जनवरी को पुणे में अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास संग सात फ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने शादी कर ली है। नेहा ने 5 जनवरी को पुणे में अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास संग सात फेरे लिए। ये शादी मराठी रीति रिवाज से हुई। नेहा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया परा छाई हुई हैं। तस्वीरों से ही पता चल रहा है कि नेहा ने अपने शादी को फुल इन्जॉय किया है।
नेहा इस दौरान पिंक कलर की साड़ी और कुंदन की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं शार्दुल क्रीम रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी अच्छी हैं। तस्वीरों में दोनों अपनी शादी काफी इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
नेहा इससे पहले 'बिग बॉस 12' के पिछले सीजन में नजर आ चुकी हैं। हालांकि शो में उनका सफर काफी कम रहा था वो जल्दी शो से निकल गई थीं। हाल ही में नेहा ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात की थी। नेहा ने बताया था कि वह अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करने का फैसला कर काफी खुश हैं। नेहा ने कहा, 'मैं इस शानदार परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं'।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।