विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aly Goni और जैस्मिन भसिन की रोमांटिक फोटो देख एक्स गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक ने यूं किया रिएक्ट

Published: Tue, 24 Sep 2024 10:09 AM (IST)

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक अब अलग हो चुके हैं। दोनों के बीच तनाव की खबरें लंबे ...और पढ़ें

अली गोनी, नताशा स्टेनकोविक और जैस्मिन भसिन
अली गोनी, नताशा स्टेनकोविक और जैस्मिन भसिन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अली गोनी और जैस्मिन भसिन इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं और इस बात में कोई डाउट नहीं है। कपल्स अक्सर अपनी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं इस बीच अली गोनी ने बार फिर जैस्मिन के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया।

नताशा को डेट कर रहे थे अली

अली ने जो फोटो शेयर की है उसमें जैस्मिन उनके कंधे पर बड़े आराम से सिर रखे हुए हैं। ये एक मिरर सेल्फी है जिसमें दोनों काफी ज्यादा रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इन सबसे बीच एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी नताशा स्टेनकोविक। दरअसल अली की इस फोटो को हार्दिक पांड्य की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने भी लाइक किया है। अली, जैस्मिन भसिन को डेट करने से पहले नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशन में थे। दोनों ने नच बलिये सीजन 9 में साथ में हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें: जब Jasmine Bhasin ने अली गोनी की पहली गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक के सामने जाहिर किया अपना प्यार

क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप

दिलचस्प बात यह है कि यह रिएक्शन जब आया है जब अली गोनी ने एक इंटरव्यू में ये हिंट दिया था कि नतासा के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ। अली, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर दिखाई दिए थे जब उन्होंने अपने पिछले रिलेशन के बारे में बात की थी। हालांकि उन्होंने नतासा का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि वो लड़की परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी।

अली ने खुद को बताया फैमिली मैन

अली ने कहा, 'जो मेरा इससे पहले रिलेशन था, वो बहुत ही सीरियस था। उसका कारण यही था कि उसने बोला कि यार जब हम शादी करेंगे तो फ्यूचर में हम अलग रहेंगे। वो चीज मुझे जमी नहीं।' अली ने कहा कि वो एक फैमिली मैन हैं और परिवार के बिना नहीं रह सकते। अली को फिलहाल मास्टर शेफ्स पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अली गोनी का हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ के साथ था सीरियस रिलेशन, शादी के लिए Natasa ने रखी थी शॉकिंग शर्त?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।