Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mouni Roy ने बिकिनी पहन समंदर के पानी में लगाई आग, लोगों ने कहा- सुबह-सुबह ये क्या देखने को मिल रहा है

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 11:15 AM (IST)

    Mouni Roy Bikini Photos मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने साल 2006 में एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी डेब्यू किया था ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit: Mouni Roy Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Bold Bikini Video Viral On Social Media : 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने खुद को छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक साबित किया है। अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली मौनी रॉय अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्टिंग के साथ मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। मौनी अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के जरिए इंटरनेट पर आग लगाती हैं। इसी बीच मौनी का एक बिकिनी वीडियो फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    मौनी ने बिकिनी पहन कर समंदर के पानी में लगाई आग

    मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी ने कलर फुल बिकिनी पहनी हुई है। इस बिकिनी को पहन कर मौनी समंदर की लहरों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बाल ओपन हैं और उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। इस वीडियो में उनकी बोल्डनेस देखकर मौनी के फैंस क्रेजी हो रहे हैं। इस वीडियो के साथ मौनी ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें वो अलग-अलग अंदाज में बिकिनी पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं।

    दिशा पाटनी संग वायरल हुई थी फोटोज

    बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग मौनी रॉय की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही दिशा और मौनी की दोस्ती काफी चर्चा में बनी हुई है। इन तस्वीरों में मौनी और दिशा एक दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इस दौरान दिशा बिकिनी टॉप पहने हुए दिखाई दे रही है, तो वहीं, मौनी ने व्हाइट कलर का वन पीस ड्रेस पहना था। सोशल मीडिया पर इन फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है।