Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी की इस संस्कारी बहू के ऐसा डीप ब्लाउज पर टिकी लोगों की निगाहें, कहा- उर्फी का रोग सबको लग रहा है

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 05:46 PM (IST)

    आपको बता दें कि निया शर्मा ने वेब सीरीज हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा में दइया दइया टाइटल ट्रैक किया है। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है जिसे काफी पसंद किया गया जा रहा है। गाने में निया ने सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

    Hero Image
    Photo Credit : Nia Sharma Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nia Sharma Bold Video: 'नागिन' फेम टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। निया इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। निया एक्टिंग से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड वीडियोज के जरिए अपने फैंस की नींदे उड़ाती रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच उनका एक नया वीडियो हर किसी को सरप्राइज कर रहा है। इस वीडियो में निया के रिवीलिंग ब्लाउज पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं।

    निया के रिवीलिंग ब्लाउज पर टिकी फैंस की निगाहें

    निया शर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ निया ने बेहद ही रिवीलिंग ब्लाउज पहना हुआ है। निया का ये ब्लाउज फ्रंट और बैक से काफी डीप है। वहीं, उन्होंने इस साड़ी को काफी नीचे से बांधा हुआ है, जो उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है। एक्ट्रेस का ये अवतार देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    निया के लुक पर फैंस कर रहे हैं कमेंट्स

    निया शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस पर कमेंट कर जहां कई यूजर्स उन्हें हॉट बता रहा है, तो कई को उनका ये अवतार पसंद नहीं आया। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी का रोग सब को लग रहा है।' एक दूसरा लिखता है, ‘हर कोई उर्फी जावेद जैसा व्यवहार कर रहा है।' एक ने लिखा, ‘कुछ तो शर्म करो, ये हमारी सभ्यता नहीं है।' इस तरह के कई और कमेंट्स निया के इस वीडियो पर आ रहे हैं। आपको बता दें कि निया शर्मा को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर तस्वीर पोस्ट करते ही वायरल हो जाती है। 

    comedy show banner
    comedy show banner