Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munmun Dutta ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, 'भारत की बेटी' कहलाने पर जानें क्यों जताई शर्मिंदगी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 13 Sep 2021 07:33 AM (IST)

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नजर आने वाली मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए हैं। इसमें उन्होंने मीडिया और आम नागरिकों को अपनी मानसिकता के लिए लताड़ लगाई हैl मुनमुन दत्ता ने पहले पोस्ट में मीडिया और उनकी पत्रकारिता पर प्रश्नचिन्ह लगाया हैl

    Hero Image
    मुनमुन दत्ता अपने अफेयर को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएनl तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए हैं। इसमें उन्होंने मीडिया और आम नागरिकों को अपनी मानसिकता के लिए लताड़ लगाई हैl मुनमुन दत्ता ने पहले पोस्ट में मीडिया और उनकी पत्रकारिता पर प्रश्नचिन्ह लगाया हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुनमुन दत्ता ने लिखा है, 'आप लोगों को काल्पनिक खबरें लगाने का अधिकार किसने दिया हैl आप लोग किसी के भी बारे में बिना उनकी अनुमति के खबरें कैसे लिख सकते हैंl आप लोगों के कारण जो मानसिक वेदना होती है, इसका दोषी कौन हैl आप लोग किसी के अंतिम यात्रा पर टीआरपी के लिए किसी की बेटे या किसी के प्यार के खो जाने पर दुखी महिला के चेहरे पर कैमरा लगाने से नहीं रुकतेl आप लोग अपने खबरों को सेंसेशनल बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं लेकिन क्या आप लोग उनके जीवन में आई परेशानियों के लिए जिम्मेदारी लेंगे अगर नहीं तो आप लोगों को अपने आप पर शर्म आनी चाहिएl'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    वहीं एक अन्य पोस्ट में मुनमुन ने लिखा है, 'यह आम नागरिकों के लिए हैl मुझे आप लोगों से कई ज्यादा अपेक्षाएं हैं लेकिन जिस प्रकार की गंध आप लोगों ने मेरे कमेंट सेक्शन में किए हैंl वह बहुत ही गलत हैl पढ़े लिखे लोगों ने भी इस प्रकार की हरकतें की हैl महिलाओं पर हमेशा से ही आयु और अन्य चीजों को लेकर अपमानित किया जाता हैl आप लोगों का मजाक किसी और को मानसिक तौर पर परेशान करता हैl मैं तेरा वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रही है लेकिन 13 मिनट भी नहीं लगे आप लोगों को मेरी छवि खराब करने मेंl अगली बार अगर कोई क्लिनिकली डिप्रैस व्यक्ति अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है तो आप लोग सोचिएगा कि क्या आप लोगों के शब्दों के कारण तो उसने ऐसा नहीं कियाl आज मुझे अपने आपको भारत की बेटी कहने पर शर्म आ रही हैl'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    दरअसल मुनमुन दत्ता को लेकर यह खबरें मीडिया में छाई हुई है कि उनका अफेयर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू उर्फ राज अनादकट के साथ चल रहा हैl हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की हैl इसी के चलते मुनमुन दत्ता लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner