Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munawar Faruqui के बिगड़े बोल, पूनम पांडे को लेकर कहा- पूरे समय दो चीजों का वजन उठा के चलती रहीं...

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2022 04:25 PM (IST)

    पूनम पांडे लॉक अप की शुरूआत से ही इस शो के साथ बनी हुई थीं। उन्होंने शो में काफी अच्छा परफॉर्म किया और इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े हुए कई सीक्र ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Munawar Faruqui Poonam Pandey Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Munawar Faruqui Raost Poonam Pandey : बॉलीवुड एक्ट्रेस का कॉन्ट्रोवर्सियल ओटीटी रियरिटी शो 'लॉक अप' का पहला सीजन काफी हिट रहा था। शो को दर्शकों ने काफी एंजॉय किया था। कंगना के इस शो में कई फेमस चहरों ने हिस्सा लिया था। शो के दौरान के कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। कई वीडियोज को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। वहीं अब शो खत्म होने के बाद 'लॉक अप' का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल से वायरल हो रहा है। ये क्लिप अभी भी नेटिजंस को खूब गुदगुदा रहा है। इस क्लिप में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो के दूसरे कंटेस्टेंट का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने पूनम पांडे का जिस तरह से मजाक उड़ाया उसे सुनकर न सिर्फ घर के बाकी कंटेस्टेंट बल्कि नेटिजंस भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लॉक अप' का वायरल हो रहा वीडियो क्लिप फिनाले से पहले का है। इस क्लिप में मुनव्वर कंटस्टेंट पूनम पांडे को लेकर मजाक बनाते दिखे। वहीं लोगों का तो छोड़िए खुद पूनम भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहीं थीं। दरअसल, सभी का मजाक बनाने वाले मुनव्वर फारूकी ने पूनम पांडे के बारे में कहा, 'मेरी प्यारी बहन पूनम... पूनम के लिए एक बार जोरदार तालियां। पूनम 'लॉक अप' के पूरे सीजन दो चीजों का वजन उठाकर चलती रहीं... वो है गुस्सा और दूसरा है खूबसूरती।' ये सुनते ही पहले ही हर कोई जोर-जोर से हंसने लगा।

    मुनव्वर फारूकी और पूनम पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर नेटिजंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। शो खत्म होने के बाद भी मुनव्वर काफी चर्चा में बनें हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं मुनव्वर लभगभ हर दिन ही फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते दिख रहे हैं।