Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'भाबीजी घर पर हैं’ में हंसाने के बाद अंगूरी भाभी-अनीता भाभी ने समझाए लोगों को 'सड़क सुरक्षा' के नियम

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 04:56 PM (IST)

    अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे को टीवी के कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है! से एक खास पहचान मिली है। इस शो में शुभांगी को अंगूरी के रोल ने घर-घर में काफी फेमस किया। वहीं अंगूरी का देसी अंदाज काफी पसंद किया जाता है।

    Hero Image
    Mumbai Traffic Police Joins Hands With Bhabi Ji Ghar Par Hai

    नई दिल्ली, जेएनएन। हर साल की तरह ही इस साल भी सड़क सुरक्षा के नियमों और उपायों पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 'सड़क सुरक्षा सप्ताह' मनाया गया। इस साल मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 11 से 17 जनवरी, 2023 तक जागरूकता अभियान मनाया। इस अभियान में उनके साथ एण्डटीवी अपनी पूरी साझेदारी की है। एंड टीवी की बेहद लोकप्रिय और चहेती भाबियां इस अभियान का हिस्सा बनीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑन-स्क्रीन रोल के अनोखे अंदाज में किया लोगों को जागरूक

    'सड़क सुरक्षा सप्ताह' के अभियान में अंगूरी (शुभांगी अत्रे) और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) पहुंची। सभी ने हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, आदि जैसे सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों को लेकर लोगों को जागरूक किया। भाबियों ने अपनी ऑन-स्क्रीन शख्सियतों के मुताबिक अपने अनोखे अंदाज में मुंबईकरों से ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए सार्वजनिक जागरूकता के इस अभियान की शुरूआत की है।

    भाभी जी घर पर है! की अंगूरी ने कही ये बात

    'सड़क सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम में 'भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, 'मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं, जोकि सड़क सुरक्षा पर जागरूकता पैदा करता है। अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में पड़ने से बचाने के लिये ट्रैफिक के नियमों को समझना और उनका पालन करना जरूरी है। वहीं, इसी शा की अनीता भाभी यानि विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘यात्रियों को सड़क सुरक्षा पर शिक्षित और जागरूक करने के लगातार प्रयासों के लिये मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया जाना चाहिये। आइये, हम अपनी सड़कों को सभी के लिये ज्यादा सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।' आपको बता दें अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे और अनीता भाभी यानि विदिशा श्रीवास्तव के 'सड़क सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम में हिस्सा लेने और अपने फैंस को इसके लिए जागरूक करने को लेकर उनकी तारीफ की जा रही हैं। फैंस को इन दोनों एक्ट्रेसेस की ये बात काफी पसंद आई कि उन्होंने लोगों को सड़क के नियमों को गंभीरता से लेने के लिए उन पर जोर दिया।