'स्क्रीन के पीछे छुपकर...', ट्रोल्स पर फूटा Mouni Roy का गुस्सा, लेटेस्ट लुक के लिए एक्ट्रेस का उड़ा था मजाक
जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) कुछ समय पहले एक इवेंट में नजर आई थीं जहां उनका लुक देख लोग हैरान रह गए थे। कई लोग तो यह भी मानने लगे थे कि शायद अभिनेत्री ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) हमेशा ही अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह अपने हालिया प्रेजेंस को लेकर खूब ट्रोल हो रही थीं। सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे थे कि शायद उन्होंने फिर से प्लास्टिक सर्जरी कराई है जिसने उनका चेहरा बिगाड़ दिया। अब मौनी ने कम शब्दों में ही ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया है।
दरअसल, बीते दिन शोटाइम एक्ट्रेस मौनी रॉय एक इवेंट में शामिल हुई थी, जहां लोगों को उनके माथे पर कुछ बदलाव दिखाई दिए। लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसी बात के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने यहां तक कह दिया था कि वह सर्जरी की दुकान हैं। अब आखिरकार मौनी रॉय ने अपनी ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है।
ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का तगड़ा जवाब
हाल ही में, मौनी रॉय एक हालिया फैशन इवेंट का हिस्सा बनीं। उन्होंने रैम्प पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के बाद ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि वह ट्रोलिंग से कैसे डील करती हैं, तब नागिन एक्ट्रेस ने कहा, "कुछ नहीं। देखती ही नहीं। लोगों को अपना काम करने दो। अगर उन्हें स्क्रीन के पीछे छुपकर दूसरों को ट्रोल करना है और उन्हें इसमें खुशी मिलती है तो उन्हें करने दो।"
यह भी पढ़ें- 'सर्जरी की दुकान...' Mouni Roy का बदला हुआ चेहरा देखकर फैंस ने किया उन्हें ट्रोल, कहा- कितना क्यूट दिखोगी?
Photo Credit - Instagram
इससे पहले भी मौनी रॉय अपने लुक्स के लिए ट्रोल हो चुकी हैं। लोग उनकी पुरानी और नई तस्वीरें देख अनुमान लगाते हैं कि उन्होंने अपनी ब्यूटी के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।
मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
मौनी रॉय के काम की बात करें तो उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'नागिन' जैसे सुपरहिट शोज में काम किया है। बॉलीवुड में उन्होंने 'गोल्ड', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इमरान हाशमी के साथ उनकी वेब सीरीज शोटाइम को खूब पसंद किया गया था। इसमें उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी को दीवाना बनाया था। अब वह संजय दत्त के साथ हॉरर फिल्म भूतनी में नजर आएंगी जिसमें एक्ट्रेस ने भूतनी का किरदार निभाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।