Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mouni Roy ने पोस्ट की नई फोटो और बोलीं, ज़िंदगी एक सूप है, इसे Fork से पीजिए!

    Mouni Roys strange post surprises followers मौनी रॉय को लेकर चर्चा यह भी है कि टीवी के मशहूर धारावाहिक नागिन के चौथे सीज़न में लीड रोल में नज़र आ सकती हैं।

    By Manoj KumarEdited By: Updated: Tue, 16 Jul 2019 12:31 PM (IST)
    Mouni Roy ने पोस्ट की नई फोटो और बोलीं, ज़िंदगी एक सूप है, इसे Fork से पीजिए!

    नई दिल्ली, जेएनएन। मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की लम्बी छलांग लगाई है, मगर छोटा पर्दा आज भी मौनी को भूल नहीं पाता। बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ गोल्ड से बतौर लीडिंग लेडी पारी शुरू करने वाली मौनी अब फ़िल्मों में बिज़ी हो गयी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में भी अहम भूमिका में दिखेंगी। अमिताभ बच्चन भी इस फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आएंगे। वहीं, राजकुमार राव के साथ वो मेड इन चाइना में लीड रोल में दिखेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौनी इंस्टाग्राम पर भी ख़ूब सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें फ़ैंस के लिए पोस्ट करती हैं। मौनी ने अब नई फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफ़ी स्टाइलिश लग रही हैं। इस फोटो के साथ मौनी ने ऐसा कैप्शन लिखा है कि तमाम लोग कमेंट कर रहे हैं और इस पर अपनी राय ज़ाहिर कर रहे हैं। मौनी ने लिखा- Life is a soup and you are a fork, try drinking it now. यानि जीवन एक सूप की तरह है और आप एक फोर्क (कांटा) हो। इसे पीने की कोशिश कीजिए। अब मौनी ने ऐसा क्यों लिखा, यह तो वही जानें। मगर, यूज़र्स इस पर हैरान हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Life is a soup & you re a fork , try drinking it now!!! 👩🏻🙄

    A post shared by mon (@imouniroy) on

    मौनी रॉय को लेकर चर्चा यह भी है कि टीवी के मशहूर धारावाहिक नागिन के चौथे सीज़न में लीड रोल में नज़र आ सकती हैं। नागिन की शुरुआत मौनी के साथ ही हुई थी। उन्होंने अर्जुन बिजलानी और अदा ख़ान के साथ मिलकर लीड रोल निभाया था। यह सीरियल काफ़ी लोकप्रिय हुआ और अब इसका चौथा सीज़न आ रहा है।