Mouni Roy Latest Photos: ऑफ शोल्डर ट्रांसपेरेंट गाउन में मौनी रॉय की अदाएं देख दीवाने हुए फैंस, किसी ने कहा हॉट तो कोई बोला- अप्सरा
Mouni Roy Latest Photos मौनी रॉय को नागिन शो से खूब लोकप्रियता मिली। उनकी अदाकारी के साथ खूबसूरती ने खूब दिल लूटे। मौनी अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आएंगी जो इसी साल रिलीज होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Hot and Bold Photos in Transparent Gown: मौनी रॉय छोटे पर्दे की बेहद चर्चित और लोकप्रिय अदाकारा हैं। नागिन सीरियल ने मौनी को जबरदस्त लोकप्रियता दी और वो घर-घर में पसंद की जाने लगीं। मौनी की खूबसूरती ने तमाम फैंस को दीवाना बनाया है।
यही वजह है कि मौनी जब भी अपनी फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करती हैं, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं और उन पर फैंस के कमेंट्स का कहना की क्या... भावनाएं दिल से निकलकर सीधे कमेंट सेक्शन में नजर आती हैं।
मौनी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। मौनी की यह तस्वीरें एक फोटोशूट की हैं। इसके लिए नागिन एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट फ्लोरल ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। मौनी ने अपनी छह तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं।
सातवीं फोटो उनके पति सूरज नाम्बियार की हैं। सूट में सूरज भी कमाल दिख रहे हैं। आखिरी तस्वीर में मौनी और सूरज साथ में हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले मौनी ने साड़ी में फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया था और कमेंट किये थे।
View this post on Instagram
मौनी रॉय ने टीवी पर जमकर काम किया है और उसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। मौनी अब अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के अलावा नागार्जुन भी अहम किरदार में दिखेंगे।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने अपनी जिंदगी के इस सबसे अहम कदम के लिए गोवा चुना। मौनी और सूरज की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट भी किया था। कपल ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे।