Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Molkki 2: एक महीने पहले शुरू हुआ मोलकी 2 रातोंरात हुआ बंद, रो पड़ी शो की स्टारकास्ट

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 05:52 PM (IST)

    कलर्स पर आने वाले टीवी सीरियल मोलकी 2 के फैंस के लिए बुरी खबर है। जहां हर रात फैंस को इस सीरियल का इंतजार रहता था अब सीरियल के बंद होने की खबर से इसके फैंस खासा अपसेट हैं।

    Hero Image
    Molkki 2: Started a month ago, Molkki 2 closed overnight, the starcast of the show cried, VIA INSTAGRAM

    नई दिल्ली, जेएनएन। Molkki 2: कलर्स टीवी पर आने वाला शो 'मोलकी- रिश्तों की अग्निपरीक्षा' रातों रात बंद हो गया है। शो के बंद होने की कई वजहें सामने आई हैं। ये शो एक महीने पहले 13 फरवरी से ही शुरू हुआ था। ऐसे में रातोंरात शो के बंद होने की खबर फैंस को हैरान कर सकती है। इसका आखिरी एपिसोड रविवार को शूट हुआ है जो आने वाले विकेंड पर प्रस्तुत किया जाएगा। शो के अचानक बंद होने से इसकी स्टारकास्ट काफी दुखी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो के बंद होने की कई वजह आईं सामने

    मोलकी 2 कलर्स टीवी पर प्रस्तुत किया जा रहा था। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, इस शो के रातोरात बंद होने की कई वजह सामने आई हैं। शो से जुड़े सोर्स ने एक अन्य सोर्स ने बताया कि शो की रेटिंग के चलते शो को बंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रोग्रामिंग चैंजेस को भी इसकी एक बड़ी वजह बताया गया। एक अन्य सूत्र के अनुसार, चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कई बार झड़पें हुईं। चैनल पर वर्तमान में पांच शो ऑन एयर हैं और एक और लाइन अप है। इसके अलावा, प्रोडक्शन हाउस नेटवर्क से और बजट मांग रहा था। जिसके चलते इस शो को रातों रात बंद करने का फैसला लिया गया है।

    आशीष कपूर को नहीं है जानकारी

    शो में लीड रोल प्ले कर रहे आशीष कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, आप प्रोडक्शन हाउस से पूछें।"

    विधि यादव ने किया कंफर्म

    हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, इस शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली विधि यादव ने इस खबर को कंफर्म किया। उन्होंने कहा, "ये छोटा सा लेकिन खूबसूरत अनुभव था। मुझे शो से बहुत कुछ सीखने को मिला।” उन्होंने ये भी बताया कि टीम को होली पर सीरियल के बंद के बारे में खबर दी गई थी। विधि ने कहा, "ये अचानक आई खबर थी। हम सब चौंक गए। हम सब निराश हैं। बेशक, मैं और कुछ अन्य लोग शूटिंग के आखिरी दिन रो भी रहे थे।"

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Oscar 2023: इन सात भारतीयों ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम किया रोशन, एमएम कीरावानी और गुनीत मोंगा नई एंट्री