Mohit Raina: देवों के देव महादेव मोहित ने शेयर की तीन महीने की बेटी की तस्वीर, नन्ही परी पर यूं लुटाया प्यार
Mohit Raina Baby Girl टीवी और बॉलीवुड एक्टर मोहित रैना और अदिति तीन महीने पहले मार्च में बेटी के पेरेंट्स बने। इसी बीच अब एक्टर बेटी संग एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने प्यारा कैप्शन भी लिखा है। बता दें एक्टर ने साल 2022 में गर्लफ्रेंड अदिति से शादी रचाई थी। एक्टर ने अपनी शादी की खबर किसी को कानों कान नहीं होने दी थी।

नई दिल्ली, जेएनएन। Mohit Raina Baby Girl: बॉलीवुड और टीवी एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) तीन महीने पहले यानी मार्च में बेटी के पिता बने थे। सोशल मीडिया पर एक्टर ने इसकी जानकारी साझा की थी। मोहित और अदिति बेटी के पेरेंट्स बनकर काफी खुश हैं। इसी बीच अब एक्टर बेटी संग एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
मोहित ने शेयर की बेटी की नई तस्वीर
रविवार की रात मोहित ने अपने फैंस को शानदार सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी लाडली के साथ इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटो शेयर कर प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। इस फोटो में देख सकते है मोहित ने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ है। हालांकि, फोटो में उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। कैप्शन में लिखा ,पहला मानसून मुबारक हो मेरे बच्चे.. #sundaydiaries #firstmonsoonshowers☔️ #bestfeeling #greatfulheart #tuhaintosabkuchhain।
कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे दोनों
मोहित रैना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो अदिती से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। उन दोनों के रिश्ते को बढ़ाने के लिए पहले मोहित ने ही पहल की थी। कुछ समय तक दोनों ने डेट किया और फिर शादी रचाई थी। इस कपल ने 1 जनवरी साल 2022 में शादी रचाई थी।
फिल्म और टीवी शो में नजर आ चुके हैं मोहित
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इसके अलावा बंदिनी, चेहरा और चक्रवर्ती अशोक सम्राट में भी काम किया है।
टीवी के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर काम किया। मोहित रैना आखिरी बार फिल्म 'शिद्दत' में डायना पेंटी के साथ नजर आए थे। वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11’ में भी नजर आए थे। यह सीरीज फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2022 के लिए नॉमिनेट भी हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।