Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mika Singh Wedding: 45 साल के मीका सिंह को मिल गई उनकी दुल्हनिया, सोने के कंगन और वरमाला पहना बना लिया अपना

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 08:52 AM (IST)

    Mika Singh Wedding सिंगर मीका सिंह को आखिरकार सोवमार को उनकी दुल्हनिया मिल ही गई। स्वयंवर के शुरुआत में देशभर से कई लड़कियां आई थीं लेकिन अंत तक सिर्फ तीन ही पहुंच पाईं। जिनमें से एक बीती रात मीका की दुल्हनिया बनी।

    Hero Image
    Mika Singh chose Akanksha puri as his wife in Swayamvar Mika Di Vohti

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मीका सिंह महीनों से अपने लिए दुल्हन की खोज कर रहे थे और आखिरकार बीती रात उन्हें अपनी हमसफर मिल ही गई। 19 जून को शुरू हुए मीका के स्वयंवर- मीका दी वोहटी में देशभर से कई खूबसूरत लड़कियों ने भाग लिया। जिनके साथ मीका ने शो पर कई दिन गुजारे और उन्हें जानने की कोशिश की। शो के अंत तक नीत महल, प्रांतिका दास और अकांक्षा पुरी पहुंची, लेकिन मीका का दिल तो पहले से ही किसी पर अटक गया था और अंत में उन्होंने उसे ही अपनी दुल्हनिया बनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीका के स्वयंवर के आखिरी दिन टीवी के कई स्टार ने भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया। टीवी के लगभग सभी सीरियल्स के जोड़ियो ने स्वयंवर में शिरकत की और एक से बढ़कर एक डांस परफॉरमेंस देकर समा बांध दिया। स्वयंवर में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह भी पहुंची। उन्होंने अपनी और हर्ष की लव स्टोरी शेयर की।

    View this post on Instagram

    A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

    इन सबके बाद आई दुल्हन चुनने की बारी। होस्ट शान ने पहले मीका को स्टेज पर बुलाया। ब्लैक शेरवानी पहने दुल्हे राजा मीका जच रहे थे। इसके बाद ब्राइड्स की एंट्री हुई। सबसे पहले पंजाबी कुड़ी नीत आई और अपनी खूबसूरती से सबको चौंका दिया, इसके बाद बंगाली बाला प्रांतिका ने भी अपनी बंगाली ब्यूटी से सबको इंप्रेस किया। अंत में अकांक्षा पुरी की एंट्री हुई, पिंक लहंगा पहने अकांक्षा कमाल की लग रही थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

    मीका सिंह ने इनमें से अपनी दुल्हनिया के रुप में अकांक्षा पुरी को चुना। मीका अपनी वोहटी के लिए सोने के बड़े- बड़े कंगन भी लेकर आए थे। जयमाला पर मीका ने अकांक्षा को पहले कंगन पहनाया और फिर दोनों ने वरमाला डालाकर एक- दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया। इसके साथ ही मीका को अपनी दुल्हनिया मिल गई। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ये दोनों एक-दूसरे से शादी करते हैं या नहीं।

    comedy show banner
    comedy show banner