विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MC Stan ने विनर बनने के बाद क्यों मांगी शिव ठाकरे से माफी? बिग बॉस 16 जीतने के बाद भी रैपर को सता रहा है ये गम

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Mon, 20 Feb 2023 11:25 AM (IST)

MC Stan apologize to Shiv Thakare बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने के बाद एमसी स्टैन ने अपने दोस्त शिव ...और पढ़ें

MC Stan apologize to Shiv Thakare after becoming the winner of Bigg Boss 16 rapper is having guilt
MC Stan apologize to Shiv Thakare after becoming the winner of Bigg Boss 16 rapper is having guilt

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 को खत्म हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन लोग आज भी हैरान हैं कि इस सीजन की ट्रॉफी आखिर एमसी स्टैन को मिली कैसे। शो में उनसे ज्यादा परफॉर्म प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे ने किया था। हालांकि जितने शॉक्ड हम थे उतने ही हैरान बस्ती के हस्ती, एमसी स्टैन भी थे। जिन्हें खुद अपनी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद नहीं थी। अब खुलासा हुआ है कि बिग बॉस 16 जीतने के बाद एमसी स्टैन ने शिव को सॉरी कहा था।

एमसी स्टैन ने शिव को कहा सॉरी

फिनाले खत्म होने के अगले ही दिन बिग बॉस 16 के सारे कंटेस्टेंट्स को फराह खान ने अपने घर पर बुलाया था। शिव ठाकरे ने बाद में मीडिया को बताया कि इस पार्टी में एमसी स्टैन ने उन्हें सॉरी कहा था। वजह पूछने पर शिव का जवाब था कि स्टैन दिल का बहुत साफ है, उसे कही न कही ये लग रहा था कि इस ट्रॉफी के लिए उससे ज्यादा मेहनत मैंने की है। वो इस गिल्ट में था कि उसने मेरे साथ कुछ गलत कर दिया है।

शिव ने दिया स्टैन का साथ

शिव ने बताया कि उन्होंने एमसी स्टैन को समझाया कि कुछ गलत नहीं हुआ। जिसका हक था उसके हाथ में अभी ट्रॉफी है। याद दिला दें कि फिनाले के बाद प्रियंका और शिव के फैंस ने भी शो के मेकर्स को काफी ट्रोल किया था ये बोलकर कि जो हर रोज शो से जाने की बातें कर रहा था उसे विनर बना दिया। हालांकि, शो का विनर बनाने के लिए स्टैन के फैंस वे उन्हें भर-भरकर वोट दिया।

रैपर को सता रहा है कौन सा गम?

बिग बॉस 16 में शिव और स्टैन की दोस्ती फेमस थी। शिव ने सबके सामने कहा था कि उनके लिए पहली प्रायॉरिटी स्टैन ही हैं। इसके बाद बारी आती है निमृत और सुम्बुल की। बिग बॉस के विनर की घोषणा के साथ ही शिव ने स्टैन को गोद में उठा लिया था। वैसे भी विनर कौन होगा ये जनता के वोट ही डिसाइड करते हैं।

ये भी पढ़ें

Priyanka Chahar Choudhary को ऑफर हुई है शाह रुख खान की डंकी? बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट ने बताया क्या है सच्चाई

स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने 'भाई' वाले ट्वीट पर ट्रोल्स को दिया जवाब, लोग बोले- पहले अपनी शादी तो वैध करो