अभिनास नायक बने 'मास्टर इंडिया शेफ 6' के विनर, जानें- कितना कैश प्राइज़
मास्टर शेफ इंडिया 6 को विकास खन्ना विनीत भाट्टिया और रनवीर बरार ने जज किया। नयाक के साथ अंकाक्षा खत्री ओनड्रिला बाला और स्मृतिश्री सिंह ने फाइनल तक सफ़र तय किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'मास्टर शेफ इंडिया 6' का फीनाले ख़त्म हो गया। शनिवार को हुए इस शो के फीनाले में अभिनास नायक विजेता बनकर सामने आए हैं। विनर टाइटल के अलावा नायक ने 25 लाख की केस प्राइज़ भी जीता है। 'मास्टर शेफ इंडिया 6' को विकास खन्ना, विनीत भाट्टिया और रनवीर बरार ने जज किया। नयाक के साथ अंकाक्षा खत्री, ओनड्रिला बाला और स्मृतिश्री सिंह ने फाइनल तक सफ़र तय किया।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल नयाक उड़ीसा से इस शो में आए। वह शो में आने से पहले टक्नोलॉजी एनालिस्ट का काम करते थे। एक कुक के तौर पर वह जजों को समय और फिर से बेहतरीन व्यंजन बनाकर प्रभावित करने में कामयाब रहे। सामग्री और स्वाद के अपने ज्ञान के साथ, नायक ने अन्य प्रतियोगियों से काफी बढ़त बनाई। ख़ास बात है कि बाकि सभी प्रतियोगियों से वह काफी शानदार तरीके से अपने फूड प्रजेंट किया। वहीं, वह इस शो में इम्युनिटी पिन जीतने वाले पहले प्रतियोगियो भी थे।
आपको बता दें कि मास्टर शेप इंडिया 6 को तीन साल के अंतराल के बाद 7 दिसंबर, 2019 को वापसी की। इस बार फिर वह शेफ सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने वापसी की। इसके अलावा अंतरारष्ट्रीय शेफ विनीत कुमार और रनवीर बरार ने भी एंट्री मारी। शो के शुरुआत में कुल 15 प्रतियोगियों का चयन किया गया। इसके बाद तीन महीने के बाद नायक इन सबको पीछे छोड़कर विनर बने।
गौरतलब मास्टर शेफ इंडिया, ऑस्ट्रलियन शो मास्टर शेफ पर आधारित है। इसे साल 2010 में इंडिया में लॉन्ट किया गया। इसे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पहले बार मास्टर शेफ शो का फेस बने। पहले सीज़न में अक्षय कुमार बतौर होस्ट नजर आए। इससे पहले पंकज भदौरिया, शिप्रा खन्ना, रिपुदमन हांडा, निकिता गांधी और कीर्ति भुतिका इस शो में विजेता बन चुके हैं। इस बार लोगों को शो काफी पसंद आयाष
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।