विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smriti Irani को ऑटो की सवारी करते देख मेकअप आर्टिस्ट को आती थी शर्म, टीवी सीरियल में मिलते थे सिर्फ इतने रुपए

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 27 Mar 2023 12:09 PM (IST)

स्मृति ईरानी ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि उन्हें टीवी में काम करने के कितने रुपए मिलते ...और पढ़ें

Make-up artist was ashamed to see Smriti Irani riding an auto, VIA INSTAGRAM
Make-up artist was ashamed to see Smriti Irani riding an auto, VIA INSTAGRAM

नई दिल्ली, जेएनएन। Smriti Irani: स्मृति ईरानी आज के समय में पॉलिटिक्स का जाना-माना नाम हैं। केंद्रीय मंत्री के रूप में वो देश के लोगों की सेवा कर रही हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में तुलसी का रोल प्ले करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि टीवी में शुरुआती दिनों में काम करते समय उन्हें रोज 1800 रुपए मिलते थे। वो ऑटो से आती थीं तो उनके मेकअप मैन को भी उनपर शर्म आती थी।

शादी के समय स्मृति के पास थे महज इतने रुपए

स्मृति ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि प्रोड्यूसर शोभा क्रू मेंबर्स को सेट पर खाने की परमिशन नहीं देती थीं। उनका मानना था कि वो सेट पर मौजूद फर्नीचर खराब कर देंगे। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बताया, 'आप एक स्टार की तरह नहीं दिखते। बल्कि उस तरह की लाइफस्टाइल की वजह से एक टेक्नीशियन की तरह लगते थे। वो आगे बताती हैं, 'मुझे प्रतिदिन 1800 रुपये मिलते थे। जब जुबिन और मेरी शादी हुई तो हमारे पास मुश्किल से 30,000 रुपए थे। मुझे याद है कि मेरा मेकअप मैन शर्मिंदा हो गया था। उसने कहा था- गाड़ी तो लेलो.. मुझे शर्म आती है क्योंकि मैं गाड़ी पर आता हूं और तुलसी भाभी ऑटो में आ रही हैं।''

स्मृति ईरानी ने शोभा कपूर को मनाया

स्मृति ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने शोभा कपूर को इस क्रू मेंबर्स को सेट पर खाने की परमिशन के लिए मनाया। उन्होंने कहा, "ये बात मुझे परेशान करती थी कि सेट पर केवल एक्टर्स को ही खाने की परमिशन क्यों थी। सभी टेक्नीशियन और क्रू मेंबर्स को क्यों नहीं? एक दिन मैंने देखा कि साउंड वाला 12-15 घंटे काम करने के बावजूद छुट्टी नहीं ले रहा है। तो मैंने उसको चाय ऑफर की तब उन्होंने कहा, नहीं, मैं नहीं पी सकता क्योंकि आप एक एक्टर हैं। फिर मैंने स्पॉट बॉय के साथ एक सेटिंग की। मैंने उससे 60 चाय तैयार रखने के लिए कहा। फिर मैं सभी टेक्नीशियन के साथ बाहर गई, जिससे कि वो उसे पी सकें। इतना ही नहीं, मैं उनकी ही तरह ट्रैवल भी करती थी जिससे मुझे पता चल सके कि वो किस दौर से गुजर रहे हैं। स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें बाहर चाय पीते हुए एक दिन शोभा कपूर ने देख लिया था। इसके बाद मैंने उनको नीचे चाय पर लेजाकर मना लिया कि वो टेक्नीशियन्स को भी सेट पर चाय पीने की अनुमति दे दें और वो मान गईं।"

प्रेग्नेंसी में स्मृति को दिखा दिया गया था शो से बाहर का रास्ता

स्मृति ने शो से निकाले जाने की बात याद करते हुए बताया, "अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक मैं गौतम अधिकारी का एक शो शूट कर रही थी। मुझे उस शो को होस्ट करना था और हम आगे के लिए इकट्ठा शूट कर रहे थे। मैं आखिरी दिन तक इसलिए कर रही थी क्योंकि मुझे प्रेग्नेंसी के लिए आगे छुट्टी चाहिए थी। महीने भर बाद जब मैं वापस आई तो उन्होंने कहा- तुमको निकाल दिया गया है और अगले दिन खबर आई की मीता वशिष्ठ ने मुझे रिप्लेस कर दिया है। मैंने उनसे कहा कि शो नहीं चलेगा क्योंकि मैं एपिसोड लिखती थी। वही हुआ भी, मेरे जाने के बाद शो जल्द ही खत्म हो गया।"