लंबे ब्रेक के बाद 'वो तेरी भाभी है पगले' में नजर आ रहे महेश ठाकुर
महेश ठाकुर ने ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी की है। टी शो 'वो तेरी भाभी है पगले' से वो इन दिनों दर्शकों को अपने जाॅली अभिनय से खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
मुंबई। टीवी के जाने-माने कलाकार महेश ठाकुर ने एक लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी की है, उन्हें आखिरी बार टीवी शो 'कभी ऐसे गीत गया करो' में देखा गया था। अब एक बार फिर से टीवी 'शो वो तेरी भाभी है पगले' में महेश छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं। इस शो के जरिए वो दर्शकों को अपने जाॅली एक्ट का दीवाना बना रहे हैं। आपको बता दें कि 'वो तेरी भाभी है पगले' में जिस किरदार को महेश ठाकुर निभा रहे हैं उसके लिए पहले अश्विन कुशाल को साइन किया गया था।
'बाहुबली' प्रभाष शादी के लिए तैयार, दुल्हन की तलाश जारी
'वो तेरी भाभी है पगले' में महेश एक बिजनेसमैन और सिंगल फादर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसका एक डिमांडिंग बेटा है। महेश अपने बेटे की सभी मांगों को पूरा करते नजर आते हैं। इसके अलावा महेश इतना पैसा कमा लेना चाहते हैं जिससे उनकी आने वाली पीड़ी आराम से बैठ कर खा सके। महेश ने अपने जाॅली अंदाज से किरदार में जान फूंक दी है। शो में अपने किरदार से महेश काफी संतुष्ट हैं।
अक्षय बोले-एक दूसरे के लिए ही बनें हैं असिन-राहुल, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
बता दें कि महेश हाल ही में अमेरिका से वापस आए हैं, जहां उनकी मां का देहांत हो गया था और वो कुछ समय वहीं पर बिताना चाहते थे। लेकिन वो 'तेरी भाभी है पगले' के लिए उन्हें वहां से वापसी करनी पड़ी। 20 साल के करियर में महेश ने 'तू-तू मैं-मैं', 'विदाई', 'अस्तित्व' और 'कभी ऐसे गीत गाया करो' जैसे कई और बेहतरीन सीरियल में काम किया। इसके अलावा बाॅलीवुड में भी महेश ने 'हम साथ साथ हैं', 'आशिकी 2' और 'जय हो' फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।