Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरोज खान को याद कर रो पड़ीं माधुरी दीक्षित, 'डांस दीवाने 3' के सेट पर सुनाया दिलचस्प किस्सा

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 15 May 2021 07:57 AM (IST)

    दरअसल कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने 3 में माधुरी दीक्षित जज के रूप में नजर आ रही हैं। इस दौरान माधुरी कंटेस्टेंट्स के साथ ढेर सारी बातें करती हैं और अप ...और पढ़ें

    Hero Image
    माधुरी दीक्षित, सरोज खान, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बीता साल बॉलीवुड के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था। बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने इस साल में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बीते साल ही बॉलीवुड की पहली महिला कोरियोग्राफर सरोज खान का भी निधन हो गया था। सरोज खान के सबसे ज्यादा करीब बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थीं। ऐसे में उनके निधन से माधुरी को काफी धक्का लगा था। अब एक बार फिर सरोज खान को याद के माधुरी काफी भावुक हो गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल कलर्स टीवी के शो 'डांस दीवाने 3' में माधुरी दीक्षित जज के रूप में नजर आ रही हैं। इस दौरान माधुरी कंटेस्टेंट्स के साथ ढेर सारी बातें करती हैं और अपने अनुभव साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने कोरियोग्राफर सरोज खान को याद करते हुए भावुक हो गईं। माधुरी ने इस दौरान वो किस्सा सुनाया जब उन्हें सरोज खान से पहली बार डांट पड़ी थी और वो रोने लगी थीं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में भारती सिंह, माधुरी दीक्षित से पूछती हैं कि क्या उन्हें कभी भी सरोज खान से डांट पड़ी है। इसका जवाब देते हुए माधुरी दीक्षित कहती हैं, 'हां खाई है। डांट भी खाई है। एक बार मुझे डांट दिया क्योंकि मैं रो पड़ी क्योंकि मेरे डायरेक्टर ने मुझे डांट दिया था। तो मेरी आंख में आंसू आ गए थे। उन्होंने जैसे ही मेरी आंखों में आंसू देखे उन्होंने कहा- रो क्यों रही हो? रोने का नहीं कभी लाइफ में। वो मुझे सेट्स पर काफी मजबूती देती थीं। बहुत बहुत याद करती हूं मैं उन्हें।'

    वहीं सरोज खान संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए सरोज खान ने कहा, 'हमारा रिलेशन कुछ अलग ही था। मैं उनको अपना गुरु मानती थी। इतना कुछ सीखा है मैंने उनसे चाहें वो एक्सप्रेशन हो, मूवमेंट्स हो या नजाकत हो। कैमरे के सामने कैसे प्रेजेंटेबल लगना है? कैसे डांस करना है। सरोज जी नारी शक्ति का एक बहुत बड़ा उदाहरण थीं। जब वे इंडस्ट्री में आई थीं उस दौरान कोई इंडस्ट्री में मेल डॉमिनेशन था। ज्यादातर कोरियोग्राफर मेल ही होते थे। उन्होंने कुछ ही समय में अपनी जगह बनाई और सबसे बड़ा नाम बन गईं। लोग उन्हें मास्टर जी के नाम से जानने लगे।'

    माधुरी दीक्षित ने आगे बताया, 'कलंक सरोज खान के साथ मेरी आखिरी फिल्म साबित हुई। सरोज जी अपने अंतिम वक्त में डांस नहीं कर पाती थीं। मगर वे बैठकर इंस्ट्रक्शन देती थीं। मैं उनके इंस्ट्रक्शन्स तुरंत समझ जाती थी और उसी तरह से करती थी। अगर उनके मन मुताबिक का शॉट हुआ होता था तो वे खुश होती थीं और ताली भी बजाती थीं।'

    नहीं मनेगा YRF की गोल्डन जुबली का जश्न, कोविड मदद के लिए दान किया जाएगा पूरा बजट