Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों ऐसा करना है...Laughter Chefs सीजन 2 में सुदेश लहिरी और निया शर्मा के रोमांस पर आया पत्नी का जवाब

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 03:03 PM (IST)

    सुदेश लहिरी और उनकी पत्नी ममता की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। कॉमेडियन को लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 में निया शर्मा के साथ देखा गया। दोनों की तीखी नोकझोंक फैंस को बहुत पसंद आती थी। अब सुदेश अपनी रियल लाइफ पत्नी के साथ एक नए शो में आ रहे हैं। इसकी नाम पति पत्नी और पंगा है।

    Hero Image
    सुदेश लहिरी और अपनी पत्नी ममता के साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लाफ्टर शेफ्स खत्म होने के बाद बहुत जल्द कलर्स टीवी पर नए रियलिटी शो ने वापसी की। इसका नाम पति, पत्नी और पंगा है जोकि 2 अगस्त को कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ। इस शो में आपके कई चहेते सितारे और चुनिंदा कपल्स आए हैं जिनमें रुबीना दिलेक और उनके पति अभिनव शुक्ला, हिना खान और उनके पति रॉकी, सुदेश लहिरी और उनकी पत्नी ममता आदि शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुदेश की पत्नी को होती है जलन? 

    दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले सुदेश लाफ्टर शेफ्स 2 में भी नजर आए थे जोकि सेम चैनल पर ही प्रसारित होता था। इस शो पर उनकी जोड़ीदार निया शर्मा थीं। निया के साथ सुदेश की केमिस्ट्री बेहद खास थी और उनकी मज़ेदार कॉमिक टाइमिंग के लिए खूब पसंद किया गया था। अब हाल ही में सुदेश की रियल लाइफ पत्नी ममता ने बताया कि उन्हें सुदेश और निया की जोड़ी से जलन होती थी या नहीं?

    यह भी पढ़ें- Laughter Chefs Season 2 जीतने के बाद बहुत जल्द OTT डेब्यू करेंगे Elvish Yadav, भोपाल में कर रहे हैं शूटिंग

    'मुझे मजा आता है'- ममता

    हाल ही में टेली टॉक को दिए एक इंटरव्यू में ममता लहरी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपने पति और लाफ्टर शेफ़्स 2 में निया शर्मा की जोड़ी से परेशानी होती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इससे बिल्कुल भी जलन नहीं होती। बल्कि, उन्हें भी इसमें मजा आता है और उन्होंने शो देखा भी है। ममता ने यह भी कहा कि छेड़खानी और मज़ाक सुदेश का काम है, इसलिए उसे ये करना ही पड़ता है।

    ममता ने कहा, "मुझे जलन नहीं होती। अच्छा लगता है। मैंने शो देखा है। करो, काम ही ऐसा है। क्यों ऐसा करना है? लड़की के साथ ऐसा क्यों किया? शरारत क्यों की, मुझे अच्छा लगता है। रोजी रोटी है अपनी, वो तो करना ही पड़ेगा।"

    कम उम्र में हो गई थी दोनों की शादी

    सुदेश और ममता की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। उनकी उम्र सिर्फ 15 और 17 साल थी। उसी इंटरव्यू में, कॉमेडियन ने बताया कि ममता उनकी भाभी की छोटी बहन थीं। उन्होंने इतनी कम उम्र में शादी इसलिए कर ली क्योंकि सुदेश ने अपने परिवार से कहा था कि अगर वे उनकी शादी करना चाहते हैं, तो अभी करा दें वरना ये लोग कभी नहीं शादी करेंगे। इस वजह से दो घंटे बाद ही दोनों ने शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें- Laughter chefs season 2 winner: एल्विश यादव-करण कुंद्रा को कितना देना होगा टैक्स, क्या कहता है नियम?