Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किश्वर मर्चेंट के 4 महीने के बेटे पर पड़ा कोरोना वायरस का कहर, पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस ने लिखा दर्दभरा पोस्ट

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 10 Jan 2022 09:19 AM (IST)

    कोरोना वायरस ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड सहित कई टीवी सितारे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस का कहर टीवी के कई सितारों के बच्चों पर भी देखने को मिला है।

    Hero Image
    बेटे के साथ मशहूर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट- तस्वीर : Instagram: kishwersmerchantt

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड सहित कई टीवी सितारे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस का कहर टीवी के कई सितारों के बच्चों पर भी देखने को मिला है। अब खबर है कि छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट और सुयश राय का 4 महीने का बेटा निरवैर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात की जानकारी किश्वर मर्चेंट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी डेटिंग एनिवर्सरी पर पति सुयश राय के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि उनका 4 महीना का बेटा निरवैर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। किश्वर मर्चेंट ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सबसे पहले हैप्पी डेटिंग एनिवर्सिरी सुयश। मैं शख्स को 11 साल से जानती हूं और ओह यह बहुत बदल गया है... उसे पहले से ज्यादा परिपक्व, समझदार, जिम्मेदार और प्यार करने वाला।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

    किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट में आगे लिखा, '5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड से संक्रमित हो गई और उसक बाद जो हुआ वह हमारे लिए एक आपदा थी। हमारी हाउस हेल्प संगीता को हो गया है और वह क्वारंटीन में हैं। हमारे साथ रह रहे सुयश का साथी सिड संक्रमित हो गया है और फिर हमारे लिए जो सबसे बुरा हुआ... निरवैर को भी वायरस ने पकड़ लिया। तो हम दोनों के पास खाना बनाने और सफाई करने वाला कोई नहीं है और हां निरवैर की मदद करने वाला कोई नहीं था जब वह इतने दर्द में था।'

    इसके अलावा किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट में पति सुयश राय की तारीफ की। आपको बता दें कि किश्वर मर्चेंट और सुयश राय कुछ महीने पहले ही माता- पिता बने हैं। किश्वर मर्चेंट ने 40 साल की उम्र में पहले बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से किश्वर और सुयश दोनों ही बेहद खुश हैं। हालांकि जन्म के बाद से काफी समय तक किश्वर और सुयश दोनों ने ही अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था।

    बीते महीने किश्वर मर्चेंट ने पहली बार अपने बेटे निरवैर का चेहरा फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिखाया था। किश्वर मर्चेंट ने 27 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद उसके नाम का खुलासा भी किया था। किश्वर और सुयश ने अपने बेटे का नाम निरवैर रखा है। दोनों ही बेटे की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जो कि खूब वायरल भी होती हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner