विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के सिर सजा ताज, एक हफ्ते के अंदर ही TRP में किया इन सब शोज का विनाश

Published: Thu, 07 Aug 2025 03:46 PM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन ने आते ही बड़ा धमाका कर दिया है। 25 साल बाद ...और पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी TRP में नंबर 1/ फोटो- Instagram
क्योंकि सास भी कभी बहू थी TRP में नंबर 1/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. क्योंकि सास भी कभी बहू बना TRP में नंबर 1
  2. अनुपमा सहित इन शोज का हुआ काम तमाम
  3. कौन से नंबर पर खिसका रुपाली गांगुली का शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि वह भले ही टीवी की दुनिया से कुछ समय के लिए दूर भले ही हो गई थीं, लेकिन दर्शकों की फेवरेट बहू तो हमेशा वहीं हैं। 25 साल बाद फिर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी की दुनिया में वापसी करने वालीं स्मृति का शो पहले हफ्ते ही दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। 

एकता कपूर के इस डेली सोप ने आते ही टीवी पर कब्जा करते हुए राजन शाही के टॉप चार्ट पर बैठे शो 'अनुपमा' को टीआरपी के मामले में धोबी पछाड़ दिया है। क्योंकि सास भी कभी बहू ने टीआरपी में किन-किन शोज को पीछे छोड़कर बाजी मारी है, चलिए देखते हैं। 

तुलसी के आगे नहीं चला अनुपमा का रोना-धोना

रुपाली गांगुली का साल 2020 में ऑनएयर हुआ शो 'अनुपमा' पिछले कई सालों से TRP लिस्ट में नंबर पर पोजीशन पर था, लेकिन तुलसी ने ये बता दिया कि असली बहू वहीं हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू ने पहले ही हफ्ते में टीआरपी चार्ट से अनुपमा को नीचे उतारकर नंबर 1 की पोजीशन हथिया ली है। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Episode 5: समीर ने नितिन को दी रिश्वत, कैसे साबित होगी अंगद की बेगुनाही?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सास-बहू ड्रामा के शो की टीआरपी बीते हफ्ते 2.3 की है और व्यू टाइम सबसे ज्यादा है। इसके अलावा अनुपमा 2.3 की रेटिंग है, लेकिन ये दूसरे नंबर पर है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की पहले ही हफ्ते टीआरपी हाई होने की एक वजह ये भी है कि एकता कपूर ने पहले दिन से ही तुलसी की जिंदगी में ड्रामा और शो में ट्विस्ट एंड टर्न जारी रखा, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। 

इस हफ्ते टॉप 10 में इन शोज ने बनाई अपनी जगह 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी और अनुपमा के अलावा इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में जिन शोज ने टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है, उसमें राजन शाही का ही दूसरा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है, जो 2.0 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है।

Photo Credit- Jio Hotstar 

इसके अलावा ऑफ एयर हो चुका शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' चौथे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर इस हफ्ते तारक मेहता का उल्टा चश्मा, छठे नंबर पर उड़ने की आशा, सातवें नंबर पर तुमसे तुम तक, आठवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी, नौवें पर लक्ष्मी का सफर और 10वें नंबर पर वसुधा है। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Episode 3: शांतिनिकेतन में घुस आई पुलिस, तुलसी के बेटे की क्यों हुई गिरफ्तारी?