Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kishwer Merchant जल्द बनेंगी मां, सुयश संग दिलचस्प फोटो शेयर कर दी जानकारी, देखें तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:24 PM (IST)

    सुयश ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा है मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं किश्वर मर्चेंटl अगस्त में आ रहा हैl साथ ही उन्होंने एक इमोजी भी शेयर की हैl किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की लवस्टोरी दिलचस्प हैl

    Hero Image
    किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की मुलाकात 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थीl

    नई दिल्ली, जेएनएनl बिग बॉस के खिलाड़ी रहे सुयश राय और किश्वर मर्चेंट जल्द माता-पिता बनने वाले हैंl दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशी सोशल मीडिया पर दी हैl टीवी के लोकप्रिय कलाकार किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द माता-पिता बनने वाले हैंl किश्वर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी हैl इसके चलते उनके प्रशंसकों में उत्साह हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कुछ समय से इस प्रकार की खबरें आने लगी थी कि किश्वर मर्चेंट जल्द मां बन सकती हैl हालांकि इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए अब ईश्वर ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह जल्द मां बनने वाली हैl किश्वर ने ना सिर्फ अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैl उन्होंने डिलीवरी डेट की भी घोषणा की हैl किश्वर मर्चेंट ने समुद्र के किनारे मेटरनिटी फोटोशूट भी कराया हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

    किश्वर ने फोटो शेयर कर लिखा है, 'अब आप यह पूछना बंद कर दीजिए कि आप लोग बच्चा कब कर रहे हैंl जल्द आ रहा हैl अगस्त 2021l सुकिश का बेबीl' फोटो में सुयश राय और किश्वर मर्चेंट को देखा जा सकता हैl किश्वर खड़ी है और सुयश अपने घुटनों पर बैठे हुए हैं और रेत पर अगस्त 2021 लिखा हुआ हैl इसके अलावा एक जोड़ी बेबी के जूते भी रखे हुए हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

    सुयश ने भी सोशल मीडिया पर यही फोटो शेयर किया है और उन्होंने लिखा है, 'मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं किश्वर मर्चेंटl अगस्त में आ रहा हैl' साथ ही उन्होंने एक इमोजी भी शेयर की हैl किश्वर मर्चेंट और सुयश की लवस्टोरी दिलचस्प हैl दोनों की मुलाकात 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थीl जहां सुयश अपने दोस्तों से मिलने जाता थाl इसके बाद उनकी मुलाकात किश्वर मर्चेंट से हुई और दोनों को प्यार हुआ और फिर दोनों ने 16 दिसंबर2016 को शादी कर लीl दोनों बिग बॉस में भी नजर आए थेl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner