विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: चौंकाने वाला है पहला एविक्शन, एन मौके पर पलटी बाजी, बाहर हुई TV की ये वैंप

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 24 May 2023 04:55 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination रोहित शेट्टी का एडवेंचर से भरपूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 First Elimination, Instagram
Khatron Ke Khiladi 13 First Elimination, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: कंपकपाती ठंड में माइनस डिग्री टेम्प्रेचर वाला पानी, रुह कपा देने वाले कंरट के झटके और अजीबो-गरीब कीड़े-मकोड़े से भरा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का आगाज हो चुका है। रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरे अपना दम-खम दिखाने पहुंचे हुए हैं।

क्या नया लेकर आएंगे रोहित शेट्टी?

खतरों के खिलाड़ी 13 पिछले सीजन्स से ज्यादा एडवेंचर्स होने वाला है। रोहित शेट्टी दर्शकों को निराश होने का कोई मौका नहीं देने वाले हैं। इस बीच अब शो के पहले एलिमिनेशन की खबर सामने आई है।

किस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म?

केकेके 13 के पहले एलिमिनेश को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि केकेक 13 से सबसे अंजलि आनंद बाहर होने वाली हैं। एक्ट्रेस का सफर पहले हफ्ते में ही खत्म हो जाएगा। वहीं, खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अब जो ताजा जानकारी आई है, उसके अनुसार पहला एलिमिनेशन राउंड बेहद शॉकिंग होने वाला है और अंजलि बाहर नहीं हो रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by ✨Anjali Anand✨ (@anjalidineshanand)

केकेके 13 से कटा किसका पत्ता?

सोशल मीडिया पर केकेके 13 के पहले एलिमिनेशन को लेकर खबर ट्रेंड कर रही है। जानकारी के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 13 से सबसे पहले कुंडली भाग्य एक्ट्रेस रुही चतुर्वेदी का सफर खत्म हो गया है। जी हां, अंजलि आनंद नहीं, बल्कि रुही चतुर्वेदी केकेके 13 से एविक्ट होने वाली पहली कंटेंस्टेंट हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ruhi Chaturvedi (@ruhiiiiiiiiii)

फैंस ने कैसे किया रिएक्ट?

हालांकि, इस एलिमिनेशन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ट्विटर पर रुही को लेकर कई सारे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं और फैंस एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं।

कौन-कौन है केकेके 13 में शामिल?

खतरों के खिलाड़ी 13 में रोहित बोस राय, डेजी शाह, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजलि आनंद, नायरा एम बनर्जी, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, शीजान खान, डिनो जेम्स, रश्मीत कौर और सौंदस मौफकीर शामिल हैं।