विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: पहली बाजी में निकला इस कंटेस्टेंट का दम, रोहित शेट्टी के शो से सबसे पहले हुआ एलिमिनेट?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 22 May 2023 04:01 PM (IST)

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग शुरू हो ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Twitter
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का जानलेवा स्टंट से भरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो में इस बार 14 सेलेब्स ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि, अब जल्द कुछ कंटेस्टेंट्स की छुट्टी होने वाली है।

स्टंट में निकली कंटेस्टेंट्स की चीखें

खतरों के खिलाड़ी 13 के सभी कंटेस्टेंट अपना बोरिया-बिस्तर लेकर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पहुंच चुके हैं। जहां शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इन सेलेब्स को स्टंट करवाने शुरू भी कर दिए हैं। इस दौरान किसी का हाथ छिल गया तो किसी का पूरा शरीर जख्मी हो गया है।

होगा डबल एविक्शन ?

सेलेब्स ने खुद स्टंट के दौरान आई चोटों की अपडेट दी। खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर वहीं, अब खबर आ रही है कि पहले ही हफ्ते में शो से डबल एलिमिनेशन होने वाला है यानी एक साथ दो सेलेब्स की छुट्टी होने वाली है।  

इस कंटेस्टेंट की छुट्टी ?

खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले एलिमिनेशन राउंड को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेके 13 से सबसे पहले अंजलि आनंद एविक्ट होने वाली हैं। हालांकि, शो को लेकर सामने आई इस अपडेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by ✨Anjali Anand✨ (@anjalidineshanand)

बचेंगे ये सेलेब्स

वहीं, खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर होने वाले दूसरे कंटेस्टेंट के नाम को लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई। अगर केकेके 13 से एक कंटेस्टेंट का एविक्शन होता है तो फिर शो में 13 सेलेब्स बचेंगे। वहीं, डबल एलिमिनेशन होने पर कंटेस्टेंट्स की संख्या 12 रह जाएगी।

केकेके 13 में शामिल कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में अंजलि आनंद के अलावा ऐश्वर्या शर्मा, शीजान खान, रोहित रॉय, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रुचि चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अरजित तनेजा, सौंदस मौकाफिर, नायरा बनर्जी और डेजी शाह जैसे पॉपुलर सेलेब्स शामिल हैं।