विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13 में स्टंट करते वक्त घायल हुईं ये कंटेस्टेंट, चोट की तस्वीर देख लोगों को लगा झटका

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 02 Jun 2023 04:24 PM (IST)

इस शो में टेलीविजन फिल्मों और ओटीटी की दुनिया की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया है जो अपने डर का ...और पढ़ें

Photo Credit: Khatron Ke Khiladi 13 Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Khatron Ke Khiladi 13 Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: बिग बाॅस के बाद अब इन दिनों स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 को लेकर लगातार बज बना हुआ है। रोहित शेट्टी के इस शो की शूटिंग इस वक्त साउथ अफ्रीका में चल रही है। शो जीतने के लिए कंटेस्टेंट ने अपनी कमर कस ली है।

जल्द ही ये शो शुरू होने वाला है। इस शो में इस बार शिव ठाकरे से लेकर अर्चना गौतम सहित कई नामी हस्तियां खतरों से खेलते नजर आएंगे। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट सौंदस मौफकीर स्टंट के दौरान घायल हो गई हैं। सौंदस की चोटिल तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही है।

स्टंट के दौरान घायल हुईं सौंदस मौफकीर

सौंदस मौफकीर की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में उनके पैर पर काफी गंभीर चोट नजर आ रही है। फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है कि सौंदस स्टंट के दौरान घायल हुई हैं। वो किसी चीज से या फिर जमीन में बुरी तरह से रगड़ गई हैं। उनके पैर पर चोट की वजह से खून जम गया है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनके जल्दी ठीक होने की बात लिख रहे हैं।

सौंदस से पहले ये कंटेस्टेंट हुई थी घायल

आपको बता दें कि सौंदस मौफकीर से पहले टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में पत्रलेखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा भी स्टंट करते वक्त घायल हो गई थीं। उनकी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनके हाथ पर बैक साइड में काफी चोट दिखाई दे रही थी। ऐश्वर्या का पूरा हाथ चोट की वजह से नीला पड़ गया था। इस तस्वीर में वह काफी उदास दिख रहीं थीं। बता दें कि ऐश्वर्या ने खुद अपनी इस फोटो को मिरर के सामने क्लिक किया था।