Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी ने इन कंटेस्टेंट्स की खराब की हालत, दूसरे हफ्ते में ही टूटा सब्र का बांध
Khatron Ke Khiladi 12 बीते हफ्ते 2 जुलाई को शुरू हुआ कलर्स टीवी का खतरनाक शो खतरों के खिलाड़ी के अगले एपिसोड को लेकर नए अपडेट्स से शेयर किए गए हैं जिनमें रोहित शेट्टी स्टंट से सेलेब्स की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बीते हफ्ते शुरू हुआ खतरों के खिलाड़ी शो अपनी शुरूआत के साथ ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले हफ्ते में एरिका पैकर्ड को टास्क कंप्लीट न कर पाने की वजह से बाहर होना पड़ा था। वहीं, अब कुछ घंटो में शो का अगला एपिसोड भी ऑनएयर होने वाला है। जिसके कुछ अपडेट शो के मेकर्स ने शेयर किए हैं, जिनमें रोहित शेट्टी शो के सभी कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करते हुए दिख रहे हैं और एक से बढ़कर एक खतनाक स्टंट करवाते हुए दिख रहे हैं। इन स्टंट्स ने तो कई सेलेब्स की हालत इतनी खराब कर दी की उन्हें मां, नानी और दादी समेत अपना पूरा खानदान ही याद आ गया।
खतरों के खिलाड़ी 12 के नए एपिसोड के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें सेलेब्स को अपना टैलेंट दिखाते हुए स्टंट करना पड़ रहा है। यानी अगर डांस आपका टैलेंट है तो आपको नाचते हुए खतरनाक स्टंट करना पड़ेगा।
सृति झा ने आग के साथ किया स्टंट
सृति झा का टैलेंट है कि वे रस्सी पर चल सकती हैं, तो रोहित ने उन्हें यही टास्क दे दिया लेकिन,रस्सी के नीचे जलते हुए कोयले बिछा दिए, जिनके ऊपर सृति ने टास्क किया। यहां देखें वीडियो,
तुषार कालिया ने डांस के साथ किया स्टंट
रोहित शेट्टी ने तुषार कालिया को उनके टैलेंट के हिसाब से स्टंट करने को दिया और उन्हें डांस के साथ स्टंट करने को कहा। फिर क्या था तुषार को नाचते- नाचते दिवार पर चढ़ाई करनी पड़ी।
निशांत भट्ट की निकली चीख
एक प्रोमो में निशांत भट्ट को स्टंट करते हुए दिखाया गया था। निशांत को एक बिलबोर्ड पर चढ़ाया गया। जहां सभी कंटेस्टेंट के चेहरे वाले पोस्टर लगे थे और उनके मुंह को खुला हुआ दिखाया गया, जिनते पीछे अलग- अलग जानवरों को रखा गया। टास्क के अनुसार कंटेस्टेंट को अपने चेहरे वाले पोस्टर के पीछे से जानवरों के बीच से फ्लैग निकालना था। निशांत ने जैसे ही पोस्टर के अंदर हाथ डाला वहां से तुरंत एक सांप बाहर निकल आया। जिसे देखकर निशांत की चीख निकल गई और उन्हें अपनी मम्मी याद आने लगी। अब ये सेलेब्स अपने स्टंट पूरा कर पाए या नहीं ये तो शो का शनिवार का एपिसोड देखने के बाद ही पता चल पाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।