Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 11: इंतज़ार ख़त्म! इस तारीख़ से प्रसारित होगा स्टंट रिएलिटी शो, देखें नया प्रोमो

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jul 2021 07:08 AM (IST)

    अमेरिकन शो फीयर फैक्टर से प्रेरित ख़तरों के खिलाड़ी- द फीयर फैक्टर शो की शुरुआत 2008 में कलर्स चैनल पर हुई थी। यह उन शोज़ में शामिल है जिनके साथ कलर्स की स्थापना हुई थी। अक्षय कुमार शो के पहले होस्ट थे।

    Hero Image
    Rohit Shetty in Khatron Ke Khiladi 11. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आप भी स्टंट रिएलिटी शो ख़तरों के खिलाड़ी के फैन हैं और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो समझिए आपका इंतज़ार बस ख़त्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने शो की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है। चैनल ने नये प्रोमो के साथ गुरुवार को बता दिया कि ख़तरों के खिलाड़ी के 11वें सीज़न का पहला एपिसोड कब से प्रसारित होगा।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नये प्रोमो में दिव्यांका का दावा

    नये प्रोमो में दिखाया गया है कि वरुण सूद समंदर में से निकलकर आ रहे हैं। बीच किनारे बैठी निक्की तम्बोली, सना मकबूल, आस्था गिल और महक चाहल उनको दस में से दस रेटिंग दे रही हैं। उन्हें दूरबीन से देख रहीं दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं- यह सब रेटिंग की बातें कर रहे हैं। जितनी रेटिंग यह सब मिलकर आज तक लेकर आये हैं, उतनी तो मैं एक शो में लेकर आ जाती हूं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कब से होगा प्रसारण?

    इस प्रोमो के साथ बताया गया है कि ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 11 शो 17 जुलाई से रात को 9.30 बजे शनिवार और रविवार को प्रसारित किया जाएगा। इस बार की टैगलाइन डर वर्सेज़ डेयर है। अमेरिकन शो फीयर फैक्टर से प्रेरित ख़तरों के खिलाड़ी- द फीयर फैक्टर शो की शुरुआत 2008 में कलर्स चैनल पर हुई थी। यह उन शोज़ में शामिल है, जिनके साथ कलर्स की स्थापना हुई थी।

    पांच सीज़न होस्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी

    रोहित ख़ुद एक माहिर स्टंट कोरियोग्राफर हैं और अब इस स्टंट रिएलिटी शो का पर्याय बन चुके हैं। रोहित इस शो से सात साल पहले जुड़े थे और पांच सीज़न होस्ट कर चुके हैं। यह रोहित का छठा सीज़न है। शो के पहले होस्ट अक्षय कुमार थे। उनके बाद प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी शो के होस्ट रह चुके हैं।

    केप टाउन में हुई शूटिंग

    ख़तरों के खिलाड़ी में इस बार श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद समेत कुल 13 कंटेस्टेंट नज़र आएंगे। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुई है।