Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के इस कंटेस्टेंट का हुआ कार एक्सीडेंट! खून से लथपथ वीडियो देख फैंस के उड़े होश

    By JagranEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 05:32 PM (IST)

    सनी लियोनी अपने नए को-होस्ट के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन के साथ काम करके मजा आएगा। वो वैसे भी काफी मजाकिया हैं और उनका अंदाज और हम दोनों की जोड़ी साथ में कमाल दिखाएगी।

    Hero Image
    Photo Credit :Arjun Bijlani Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के जाने माने एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अर्जुन ने अपने करियर में कई टीवी शोज को होस्ट करने के साथ ही कई सीरियल और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इसके साथ ही अर्जुन कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके साथ ही एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें फैंस के साथ पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। इस वीडियो में एक्टर को खून से लथपथ देखकर हर किसी के होश उड़े हुए हैं। यहां देखें वीडियो...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Bijlani 🧿 (@arjunbijlani)

    खून से लथपथ अर्जुन का वीडियो हुआ वायरल

    अर्जुन बिजलानी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो  आप देख सकते हैं कि अर्जुन का कार एक्सीडेंट होता है, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आती हैं। अगर आप भी परेशान हो रहे हैं तो बता दें कि अर्जुन पूरी तरह से ठीक हैं। ये उनके एक शूटिंग का बीटीएस वीडियो है। इस वीडियो में उनकी सभी चोटें मेकअप करके बनाई गई हैं। इस वीडियो ने कुछ देर में फैंस का खूब ध्यान खींचा है। इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    स्प्लिट्सविला सीजन 14 को करेंगे होस्ट

    आपको बता दें कि स्प्लिट्सविला सीजन 14 को अब रणविजय सिंह की जगह एक्टर अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे। लंबे समय से रणविजय को शो में देखते आ रहे दर्शकों के लिए अचानक ही उनका जाना एक बड़ा झटका है। हालांकि अर्जुन बिजलानी स्प्लिट्सविला 14 का हिस्सा बनकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि ये शो यूथ के बीच काफी फेमस है। वहीं मैं सनी लियानी के साथ इस शो के काफी आगे ले जाना चाहता हूं। दर्शकों को ये सीजन 14 काफी पसंद आएगा ये बात मुझे अच्छे से पता है।