KBC 14: जब सेट पर अक्षय कुमार को देख चिल्लाकर भागी महिला, सेल्फ डिफेंस का यह पैंतरा आएगा बड़े काम
Akshay Kumar In KBC 14 अक्षय कुमार ने सिखाया सेल्फ डिफेंस का ऐसा पैंतरा जिसे जानकर आप भी खिलाड़ी की टेकनीक को मान जाएंगे। केबीली 14 का फिनाले वीक चल रहा है और अक्षय खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 का फिनाले वीक चल रहा है। मंगलवार के एपिसोड में अक्षय कुमार खास मेहमान बनकर पहुंचे, मगर शो के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद एक महिला चिल्लाकर सेट पर भागने लगीं तो सब हक्के बक्के रह गये।
दरअसल, केबीसी 14 के सेट पर अक्षय सेल्फ डिफेंस के पैंतरे सिखा रहे थे और महिला का चिल्लाकर भागना उसी तकनीक का हिस्सा था। यह वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो की शुरुआत अक्षय महिला की ओर बढ़ते नजर आते हैं। महिला उन्हें देखती रहती हैं। फिर अचानक अक्षय महिला की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद महिला चिल्लाते हुए भागने लगती हैं। वीडियो तेज गति में पीछे जाता है और फिर अमितभ बच्चन खिलाड़ी से गुजारिश करते हैं कि अक्षय मार्शल आर्ट्स के कुछ पैंतरे क्या दर्शकों को सिखा सकते हैं। इस पर अक्षय कहते हैं, आपको मजाक लगेगा, लेकिन चिल्लाना असल में बेहतरीन सेल्फ डिफेंस में से एक है। दूसरा ऑब्जर्वेशन।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Video- लोगों से छुपकर जब अक्षय कुमार पहुंचे थे कुंभ मेला, पढ़ें पूरी खबर
View this post on Instagram
अक्षय आगे कहते हैं- जब आप रात को अकेले चलकर जा रही हैं। आपको पता है कि सुनसान इलाका है। आपको हमेशा चौकस रहना चाहिए। आपको पता होना चाहिए, आप जहां चल रही हैं, एक खिड़की है, यहां एक दरवाजा है, वहां ईंट पड़ी है, यहां पर लकड़ी है... तो आपको हर चीज देखते हुए जाना है। ऑब्जर्वेशन एक अभ्यास है। इसके बाद अक्षय उस महिला का शुक्रिया अदा करते हैं।
अक्षय खुद मार्शल आर्ट्स के उस्ताद हैं और रियल लाइफ में इसको काफी बढ़ावा देते हैं। कई मौकों पर वो लड़कियों और महिलाओं को बचने के आसान तरीके बताते रहे हैं। अक्षय, बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में रहे हैं, जिन्होंने मार्शल आर्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनायी है।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने बजाया इतने खतरनाक तरीके से गिटार, खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई ट्विंकल खन्ना'
(Photo- Instagram)
अक्षय कुमार ने निर्भया कांड के बाद 2013 से सेल्फ डिफेंस की क्लासेज शुरू की थीं। अक्षय कहते हैं कि वो आज जहां हैं, वहां एक्टिंग की वजह से नहीं, बल्कि मार्शल आर्ट्स के कारण हैं। इसीलिए उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में मार्शल आर्ट्स की क्लासेज शुरू की थीं। 10 सालों में 90 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दे चुके हैं। अक्षय कुमार की गली रिलीज सेल्फी है, जो फरवरी में आएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।