Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 13 Registration Question 5: रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ बच्चन ने पूछा पांचवां सवाल, जानें- सही जवाब भेजने की पूरी प्रक्रिया

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 15 May 2021 07:57 AM (IST)

    अमिताभ बच्चन कहते हैं- देखिए बिना मेहनत किये वज़न घट जाए। बिना कमाये पैसे मिल जाएं। बिना सफ़र के मंज़िल मिल जाए। इस सिचुएशन को भ्रम कहते हैं। मिसकंसेप्शन। जब बिना कुछ किये कुछ मिलता ही नहीं तो बिना रजिस्ट्रेशन के हॉट सीट कैसे मिल जाएगी।

    Hero Image
    Amitabh Bachchan asks fifth question. Photo- screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीज़न में रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को पांचवां सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब आप दे सकते हैं, अगर आपकी पैनी नज़र अपने पड़ोसी देशों पर रहती है। सही जवाब एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए कल रात 9 बजे से पहले तक भेजे जा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनी लिव और सोनी टीवी के सोशल मीडिया पर पांचवें सवाल का वीडियो पोस्ट कर दिया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- देखिए, बिना मेहनत किये वज़न घट जाए। बिना कमाये पैसे मिल जाएं। बिना सफ़र के मंज़िल मिल जाए। इस सिचुएशन को भ्रम कहते हैं। मिसकंसेप्शन। जब बिना कुछ किये कुछ मिलता ही नहीं तो बिना रजिस्ट्रेशन के हॉट सीट कैसे मिल जाएगी। इसलिए अब समय भ्रम का नहीं, श्रम का है। बिग बी ज़ोर देते हुए कहते हैं- मेहनत, ज्ञान, प्रयास का समय है। चलिए आज के इस सवाल हमको दीजिए- 

    सवाल नम्बर- 5: किस देश ने अपने एक प्रमुख नेता के जन्म शताब्दी के सम्मान में 2021 को मुजीब वर्ष घोषित किया?

    जवाब के विकल्प:

    A. पाकिस्तान

    B. मलेशिया

    C. बांग्लादेश

    D. मालदीव

    ऐसे भेज सकते हैं सही जवाब: 

    अमिताभ ने वीडियो में सही जवाब भेजने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

    1. सही जवाब आप सोनी लिव ऐप के जरिए दे सकते हैं। सोनी लिव ऐप अपने फोन में डाउनलोड कीजिए। इसके बाद अपना कॉन्टेक्ट नंबर, उम्र और जेंडर लिखर भेज दीजिए।

    2. आप SMS के जरिए भी अपना जवाब दे सकते हैं। जवाब देने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में KBC (स्पेस) सही जवाब (स्पेस) अपनी उम्र (स्पेस) अपना जेंडर टाइप कीजिए और 509093 पर भेज दीजिए।

    इस सवाल का सही जवाब आपको आज रात 9 बजे से पहले भेजना होगा। सही जवाब देने वालों में से कम्प्यूटर द्वारा चुने गए लोगों को अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप यह भी जान सकते हैं कि हॉट सीट तक पहुंचने के लिए आपको कितने पड़ावों से गुज़रना होगा और उसके लिए क्या-क्या करना होगा-

    यह भी पढ़ें: KBC 13: अमिताभ बच्चन ने बताये 'कौन बनेगा करोड़पति' के वो 4 अहम पड़ाव, जिनके बिना हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाएंगे

    comedy show banner
    comedy show banner