Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 14 Winner: केबीसी 14' की पहली करोड़पति बनीं कविता चावला, नहीं दे पाईं क्रिकेट से जुड़े 7.5 करोड़ के इस सवाल का जवाब

    केबीसी 14 की पहली करोड़पति कोल्हापुर की रहने वाली 45 साल की हाउसवाइफ कविता चावला बनी हैं। महज 12वीं पास कविता ने अपने शानदार खेल से न सिर्फ करोड़ों की धनराशि जीती बल्कि बल्कि हर किसी को इंप्रेस भी किया।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Wed, 21 Sep 2022 09:10 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Kaun Banega Crorepati 14 Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन होस्टेड टीवी का फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में लगातार कई नए खुलासों के बीच कंटेस्टेंट बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक इस शो से कई कंटेस्टेंट लाखों की धनराशि जीत चुके हैं। वहीं हाल ही में शो को अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। केबीसी 14 की पहली करोड़पति कोल्हापुर की रहने वाली 45 साल की हाउसवाइफ कविता चावला बनी हैं। महज 12वीं पास कविता ने अपने शानदार खेल से न सिर्फ करोड़ों की धनराशि जीती बल्कि बल्कि हर किसी को इंप्रेस भी किया। केबीसी के मंच पर ऐतिहासिक जीत के साथ कविता ने एक मिसाल पेश की है, लेकिन वह 7.5 करोड़ रुपये के सवाल पर अटक गईं। बस यहीं पर उनका सफर थम गया। उनका ये फाइनल सवाल क्रिकेट के खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ से जुड़ा था। आइए जानते हैं वो सवाल क्या है...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कविता चावला से पूछा गया 7.5 करोड़ रुपये का सवाल और उसका जवाब

    यह सवाल था: प्रथम श्रेणी पदार्पण पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के विरुद्ध यह उपलब्धि प्राप्त की थी?

    ऑप्शन

     

    A) सर्विसेस

    B) आंध्र

    C) महाराष्ट्र

    D) सौराष्ट्र

    इसका सही जवाब B) आंध्र था।

    ये है वो एक करोड़ का वह सवाल, जिसका जवाब देकर कविता चावला  पहली करोड़पति विनर बनीं।  

    सवाल: अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था?

    ऑप्शन:

    A)चूहा

    B)खरगोश

     

    C)कछुआ

    D)चिंपांजी

    बता दें कि

    कविता चावला को इस सवाल ने बुरी तरह से उलझा दिया था। हालांकि इस सवाल तक उनके पास लाइफ लाइन बची थीं। जवाब के लिए पहले उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन ली। पर इससे कुछ खास मदद नहीं मिली। तब कविता चावला ने बची एक और लाइफलाइन 'वीडियो कॉल ए फ्रेंड' का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से कविता ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया, जो  C) कछुआ था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)